धर्म-अध्यात्म

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज ही ले आएं ये चीजें

Kajal Dubey
9 Dec 2022 6:07 AM GMT
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज ही ले आएं ये चीजें
x

मां लक्ष्मी को धन-संपदा की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी के आगमन के लिए पूजा और व्रत किए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ 5 पवित्र जगहें भी हैं जहां मां लक्ष्मी निवास करती हैं। लक्ष्मी को चंचल कहा गया है, इसलिए इनका आना-जाना जीवन में लगा रहता है। लेकिन कुछ ऐसी पवित्र जगह बी बताई गई हैं जहां मां लक्ष्मी निवास करती हैं। इसलिए इनकी पूजा करना और इनके दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है।

सभी जानते हैं कि मां लक्ष्मी कमल में निवास करती हैं। इसलिए इनकी पूजा में कमल का फूल रखा जाता है। माता लक्ष्मी के कुछ नाम तो कमल पर ही हैं, जैसे पद्मिनी, पद्मप्रिया। इसलिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इनकी पूजा में कमल का फूल रखें।

यह भी कहा जाता है कि माता लक्ष्मी गाय की पीठ पर रहती हैं। हिंदु धर्म में गाय की विशेष तौर पर पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जो गाय को खिलाता है और उनकी सेवा करता है, उसके पास मां लक्ष्मी की कृपा होती है। कई जगह तो लक्ष्मी पूजा के तौर पर गाय माता की पीठ पर हल्दी और सिंदूर लगाकर पूजा भी की जाती है। इसके अलावा गुरुवार को गौ माता को आटे की लोई खिलाई जाती है।

Next Story