धर्म-अध्यात्म

नए साल में लाएं ये वस्तुएं, जीवन भर आएगी खुशहाली

Tara Tandi
10 Dec 2021 6:31 AM GMT
नए साल में लाएं ये वस्तुएं, जीवन भर आएगी खुशहाली
x
जैसा कि सब जानते है यह साल 2021 का आखिरी महीना है। जल्द ही नया साल आरंभ होने वाला है। सभी लोगों को नए साल का बेसब्री से इंतजार रहता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जैसा कि सब जानते है यह साल 2021 का आखिरी महीना है। जल्द ही नया साल आरंभ होने वाला है। सभी लोगों को नए साल का बेसब्री से इंतजार रहता है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो नए साल की तैयारियां काफी दिनों पहले से ही शुरु कर देते हैं। सभी यही चाहते हैं कि उनका नया साल बड़ी ही धूमधाम के साथ हो। भले ही पुराने साल में बहुत सी परेशानियां झेलनी पड़ी परंतु सबकी यही कामना रहती है कि आने वाला साल उनके जीवन में खुशहाली भर दे। अगर आप मौजूदा वर्ष की चुनौतियों, संघर्षों और अशुभताओं को नए साल में नहीं लेकर जाना चाहते हैं तो साल 2022 में आप इन चीजों को घर लेकर आएं जिससे आपके जीवन में शुभता आएगी और खुशहाली बनी रहेगी। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर-परिवार में खुशहाली और सुख-शांति बनी रहे तो ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको लाकर आप अपने परिवार को फायदा पहुंचा सकते हैं।

धातु का कछुआ
नए साल पर यदि आप अपने घर में मिट्टी या धातु का कछुआ लाकर रखते हैं तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आप मिश्रित धातु का कछुआ लाते हैं तो उसे आप उत्तर दिशा में रखें। ऐसा करने से घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है और किस्मत भी साथ देती है।
पिरामिड
फेंगशुई वास्तु में पिरमिड का बहुत महत्व माना गया है। मान्यता है की पिरमिड में अपने आसपास की वस्तु के गुण धर्म बदलने की क्षमता होती है। नए साल के आरंभ में अपने घर में पिरामिड लेकर आएं। पिरमिड धातु या स्फटिक के भी हो सकते हैं। पिरामिड घर में रखने से वातावरण सकारात्मक बनता है। घर की नकारात्मक शक्तियां दूर भागती हैं। इतना ही नहीं पिरमिड को घर में रखने से आपको अपने क्षेत्र में तरक्की भी हासिल होगी।
मोती शंख
शंख घर में होने से ये नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है। नए साल पर आप अपने घर शुभता के लिए मोती शंख ला सकते हैं। मोती शंख घर पर लाने से घर में बरकत आती है। अगर आप इसको अपने घर में लाकर विधि विधान पूर्वक पूजा करने के पश्चात तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखते हैं तो आपकी धन से जुड़ी परेशानी दूर होगी। मोती शंख तिजोरी में रखने से, आपकी तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहेगी।
मोर पंख
मोरपंख कान्हा जी को प्रिय है और इसलिए इसे बेहद चमत्कारिक माना गया है। नए साल में यदि आप मोर पंख घर लाते हैं तो इस मोर पंख से आपकी किस्मत भी सुधर सकती है। आप अपने घर में एक से तीन मोर पंख रखें, इससे भाग्य प्रबल होगा और जीवन की सभी बाधाएं दूर होंगी।


Next Story