धर्म-अध्यात्म

भोले बाबा का आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि पर घर लाएं ये चीजें

Tara Tandi
1 March 2024 1:16 PM GMT
भोले बाबा का आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि पर घर लाएं ये चीजें
x
ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन महाशिवरात्रि को बेहद ही खास माना गया है जो कि शिव पार्वती की पूजा को समर्पित होता है इस दिन भक्त भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और उपवास आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती है।
पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है इस बार यह पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन शिव पार्वती की विधिवत पूजा करने से सुख समृद्धि आती है लेकिन इसी के साथ ही अगर महाशिवरात्रि के दिन कुछ चीजों को घर लाया जाए तो हमेशा परिवार में बरकत बनी रहती है साथ ही शुभता आती है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
महाशिवरात्रि पर घर लाएं ये चीजें—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के शिव पूजा को समर्पित दिन होता है ऐसे में इस दिन घर में नंदी की प्रतिमा लाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भोलेनाथ की पूर्ण कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा आप इस शुभ दिन पर पारद की शिवलिंग को भी घर लाकर उसकी विधिवत पूजा करें।
मान्रता है कि ऐसा करने से सुख समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। महाशिवरात्रि का दिन बेहद शुभ माना गया है। ऐसे में इस दिन घर में बेलपत्र लाना शुभ माना जाता है जो लोग यह शुभ कार्य करते हैं उन्हें भोलेबाबा का आशीर्वाद प्राप्त होता है साथ ही उनके जीवन में बरकत और शुभता भी बनी रहती है। क्योंकि यह भगवान शिव को बेहद ही प्रिय है।
Next Story