धर्म-अध्यात्म

धनतेरस पर घर लाएं ये वस्तुएं, होगी सुख-सौभाग्य में वृद्धि

Subhi
31 Oct 2021 3:16 AM GMT
धनतेरस पर घर लाएं ये वस्तुएं, होगी सुख-सौभाग्य में वृद्धि
x
धनतेरस धन के देवता कुबेर और धनवंतरी के पूजन का पर्व है। दीपावली के पर्व की शुरूआत धनतेरस के दिन से होती है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं

धनतेरस धन के देवता कुबेर और धनवंतरी के पूजन का पर्व है। दीपावली के पर्व की शुरूआत धनतेरस के दिन से होती है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं और सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करती है। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 02 नवंबर, दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस साल धनतेरस पर अत्यंत शुभ संयोग त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में खरीदारी करना अत्यंत शुभ है। आइए जानते है इस धनतेरस पर क्या खरीदना होगा सबसे ज्याद लाभदायक....

1-लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति
धनतेरस के दिन सबसे शुभ माना जाता है लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदना। एक ओर जहां भगवान गणेश विघ्न और बाधांओं को दूर करते हैं तो वहीं मां लक्ष्मी सुख और सौभाग्य लेकर आती हैं।
2- सोना-चांदी
धनतेरस के दिन के दिन सोना-चांदी के गहने या आभूषण खरीदना सौभाग्य दायक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी खरीदना सुख और समृद्धि लाता है।
3- पीतल के बर्तन
पीतल को भगवान धनवंतरी की धातु माना जाता है। इस दिन पीतल के बर्तन खरीदने से स्वास्थ्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है।
4- गोमती चक्र
गोमती चक्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्रों को खरीद कर मां लक्ष्मी को समर्पित करना चाहिए।
5- कौड़िया
कौड़ियां पुराने काल की मुद्रा है,ये भी मां लक्ष्मी का ही रूप है। धनतेरस को कौड़ियां खरीदना और दीपावली के दिन पूजन में मां लक्ष्मी को चढ़ाना चाहिए।
6- झाडू
मां लक्ष्मी को साफ-सफाई को विशेष महत्व देती हैं। इसलिए धनतेरस के दिन झाडू खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
7- धनिया
धनतेरस के दिन धनिया खरीदने को भी शुभ माना जाता है। पूजा में इनको चढ़ा कर कुछ दाने गमले में बो देने चाहिए, इससे साल भर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।
8- खील और बताशे
दीपावली के पूजन में खील और बताशे लक्ष्मी-गणेश को चढ़ाए जाते हैं। धनतेरस के दिन खील और बताशे खरीदना सुख-समृद्धिदायक माना जाता है।

Next Story