- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Dhanteras पर घर ले...
धर्म-अध्यात्म
Dhanteras पर घर ले आएं ये चीजें, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा
Tara Tandi
27 Oct 2024 4:28 PM IST

x
Dhanteras ज्योतिष न्यूज़: हिंदू पंचांग के अनुसार धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस का मतलब होता है धन और समृद्धि। ‘धन’ का अर्थ है संपत्ति और ‘तेरस’ का अर्थ है तेरहवीं तिथि।दिवाली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर माता को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त की जाती है। धनतेरस के दिन खरीदारी का बड़ा महत्व है। व्यक्ति चाहे अमीर हो या गरीब इस दिन खरीदारी जरूर करते हैं। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ खास वस्तुएं खरीदारी करने से पूरा साल घर में धन की कमी नहीं होती है।
धनतेरस पर सोना, चांदी और पीतल खरीदने का विशेष महत्व होता है, लेकिन अमीर लोग इस दिन ऐसा क्या खरीदते हैं जो उन्हें सारा साल मालामाल बनाए रखती है। वह कौन सी ऐसी चीज घर लाते हैं, जिससे माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उन्हें सालभर खूब धन और संपत्ति देती है। आइए जानते हैं करोड़पति सोना चांदी के गहने छोड़कर धनतेरस पर क्या लाते हैं। इसे आप भी खरीदकर माता रानी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। झाड़ू, धनिया, पीतल के बर्तन, गोमती चक्र आदि खरीदना शुभ माना गया है।
धनतेरस पर करोड़पतियों द्वारा खरीदी जाने वाली चीजें –
मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर सोना- चांदी खरीदना बहुत हे शुभ होता है। धनतेरस पर अधिकतर लोग अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार सोने चांदी के गहने और सिक्के इत्यादि खरीदते हैं, लेकिन इस दिन चांदी का छोटा चम्मच जरूर खरीदना चाहिए। इसका इस्तेमाल खाने पीने नहीं बल्कि माता लक्ष्मी को समर्पित कर तिजोरी में रखा जाता है। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। व्यक्ति के पास साल भर पैसों की कमी नहीं होती। इसकी पूजा के बाद तिजोरी में रखना शुभ होता है। इसके साथ ही धनिया के बीज, कौड़ी, चम्मच और एक झाड़ू जरूर खरीद लें।
झाड़ू खरीदने का महत्त्व –
मान्यताओं के अनुसार झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में सुख समृद्धि और बरकत आती है। कहा जाता है की झाड़ू घर में आई दरिद्रता को दूर करती है और साकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
भूल कर भी न खरीदें ये चीजें-
धनतेरस पर लोहे की वस्तुएं बिल्कुल न खरीदें। लोहे को शनि का कारक माना गया है। कहा जाता है की इस दिन लोहा खरीदने से दुर्भाग्य आता है। लोहे के साथ – साथ चीनी मिट्टी से बनी चीजें भी न खरीदें। इससे घर की तरक्की रुक जाती है। इसके साथ ही प्लास्टिक से बनी चीज़े भी न खरीदें।
TagsDhanteras घर लाये चीजेंबरसेगी माँ लक्ष्मी कृपाDhanteras bring home these thingsGoddess Lakshmi will shower her blessingsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





