धर्म-अध्यात्म

शारदीय नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, माता की होगी अपार कृपा

Tara Tandi
9 Oct 2023 11:19 AM GMT
शारदीय नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, माता की होगी अपार कृपा
x
हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता हैं लेकिन शारदीय नवरात्रि बेहद ही खास मानी जाती है जो कि मां दुर्गा की पूजा अर्चना को समर्पित होता है यह पर्व पूरे नौ दिनों तक चलता है और इस दौरान लोग मां दुर्गा के अलग अलग रूपों की पूजा करते हैं और दिनभर का व्रत आदि भी रखते हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि का त्योहार 15 अक्टूबर से आरंभ हो रहा है जिसका समापन 24 अक्टूबर को हो जाएगा।
इस त्योहार को देशभर में बड़े उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लोग पूजा पाठ के साथ साथ कई और उपाय व जतन भी करते हैं। ऐसे में अगर आप भी देवी मां को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं जिसे करने से देवी मां खूब कृपा बरसाएंगी।
नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें—
सनातन धर्म में कमल पुष्प को शुभता और सुदंरता का प्रतीक माना गया है जो माता लक्ष्मी अपने हाथ में धारण करती है। इसे आप अपने घर लाकर पूजन स्थल पर रखें माना जाता है कि ऐसा करने से सुख समृद्धि आती है साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं। इसके अलावा नवरात्रि में आप माता की कृपा पाने के लिए चांदी या सोने के सिक्के भी घर ला सकते हैं।
ऐसा करने से लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है साथ ही परेशानियां भी दूर हो जाती है। शारदीय नवरात्रि से पहले ही धर में माता लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें वे हाथों से धन वर्षा करती हुई दिख रही हों। यह तस्वीर घर में लगाने से माता जल्दी प्रसन्न हो जाती है और घर में सुख शांति व धन में वृद्धि होती है। इसके अलावा घर में मोरपंख रखने से माता सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है साथ ही साथ बुद्धि और कौशल का तेजी से विकास होता है।
Next Story