धर्म-अध्यात्म

आज ही ले आएं घर में ये 5 चीजें, होगा धन लाभ

Ritisha Jaiswal
13 Jun 2022 11:05 AM GMT
आज ही ले आएं घर में ये 5 चीजें,  होगा धन लाभ
x
घर की पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं

घर की पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं। बरकत, धन और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं। घर में पॉजिटिव एनर्जी का होना बहुत ही आवश्यक है, क्योंकि यह ऊर्जा घर के लोगों पर बहुत ही गहरा प्रभाव डालती है। ऐसे ही घर में वास्तु का सही होना बहुत ही आवश्यक है। तो चलिए आपको कुछ ऐसे चीजें बताते हैं, जिन्हें घर में रखने से दरिद्रता दूर होती है।

मोर पंख रखें
घर में मोर पंख रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। आप घर की दक्षिण-पूर्व दिशा या फिर तिजोरी में कछुआ रख सकते हैं। ऐसा करने से घर में पैसे की कभी भी कमी नहीं होगी और वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलेगा। घर में से पैसे की तंगी दूर करने के लिए धन वाले स्थान पर तीन मोर पंख रखें।
कछुआ रखें
धातु से बना हुआ कछुआ बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसको घर में रखने से आपको हर तरह की कष्टों और मुसीबतों से छुटकारा मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति भी कछुआ रखने से अच्छी होती है। आप कछुआ ऐसी दिशा में रखें कि इसका मुंह पूर्व दिशा की ओर हो । इससे आपको जीवन में बहुत ही लाभ प्राप्त होगा।
मां लक्ष्मी की तस्वीर
वास्तु के अनुसार, घर में मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें मां कमल पर विराजमान हो और सोने के सिक्के कलश से घिरा रही हो। इससे आपके घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं होगी। आप ऐसी तस्वीर या फिर मूर्ति को उत्तर-दिशा की ओर रख सकते हैं।
हाथी रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने घर में धातु से बनी हुई हाथी की मूर्ति को रखें। इसे घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा घर में हाथी की तस्वीर लगाने से पॉजिटिव एनर्जी ओर भी ज्यादा बढ़ जाती है और घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं होती। आप हाथी की तस्वीर या फिर मूर्ति को लिविंग एरिया में लगा सकते हैं। इस बात का खास ध्यान रखें कि हाथी की सूंड नीचे की ओर मुड़ी हुई हो।
शंख रखें
हिंदू धर्म में शंख का भी बहुत ही महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि नियमित तौर पर घर में शंख बजाया जाए तो घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। भगवान नारायण अपने हाथ में शंख धारण करते थे। मां लक्ष्मी को भी शंख बहुत ही प्रिय है। इसके अलावा इसे घर में रखने से कभी भी पैसे की कमी नहीं होती और सुख-समृद्धि बनी रहती है


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story