धर्म-अध्यात्म

आज गणेश चतुर्थी पर घर ले आएं गणपति की ऐसी मूर्ति, मिलेगी कर्ज से मुक्ति

SANTOSI TANDI
19 Sep 2023 10:03 AM GMT
आज गणेश चतुर्थी पर घर ले आएं गणपति की ऐसी मूर्ति, मिलेगी कर्ज से मुक्ति
x
मिलेगी कर्ज से मुक्ति
आज यानी कि 19 सितंबर से गणेश चतुर्थी का महापर्व आरंभ हो चुका है।
आगे आने वाले 10 दिनों तक देशभर में गणपति उत्सव की दिव्य छटा देखने को मिलेगी।
भक्त गणपति बप्पा का पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ घर में स्वागत कर स्थापित करेंगे।
अगर आप भी गणेश जी को अपने घर ला रहे हैं तो वास्तु से जुड़ी बातों का ध्यान रखें।
बता दें कि घर के लिए ली गई गणपति बप्पा की मूर्ति मंदिर की प्रतिमा से भिन्न होती है।
लिहाजा घर में गणपति स्थापित करने से पहले मूर्ति के नियम जान लेना आवश्यक है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस विषय में विस्तार से।
गणेश चतुर्थी 2023 गणेश जी की कैसी मूर्ति घर लाएं
गणेश जी की प्रतिमा के दो रूप हैं: सिद्धि विनायक और विघ्नहरता।
सिद्धि विनायक गणपति को गणेश चतुर्थी के दौरान घर में लाना चाहिए।
असल में सिद्धि विनायक गणेश जी की सूंड दाहिनी ओर होती है।
जबकि विघ्नहरता गणेश जी (गणेश जी को दूर्वा क्यों चढ़ाते हैं) की सूंड की दिशा बाहिनी ओर होती है।
घर के लिए हमेशा दाहिनी ओर सूंड वाले गणेश जी शुभ होते हैं।
हालांकि दाहिनी ओर सूंड वाले गणेश जी के पूजा नियम कठिन हैं।
गणेश जी के दाहिनी ओर सिद्धि विराजित हैं जो सुख देती हैं।
इसलिए सिद्धि विनायक गणेश जी घर में लाने से समृद्धि आती है।
धन बढ़ता है, धन लाभ (धन लाभ के उपाय) होता है, दरिद्रता और तंगी दूर होती है।
इसके अलावा, घर में गणपति की प्रतिमा पीले की लानी चाहिए।
आप चाहें तो नारंगी, गुलाबी, गोल्डन रंग की मूर्ति ला सकते हैं।
लाल रंग की प्रतिमा को घर में स्थापित करने से बचना चाहिए।
लाल रंग क्रोध को दर्शाता है। यह घर के लिए अशुभ हो सकता है।
हालांकि लाल रंग के कपड़े पर गणेश जी को स्थापित कर सकते हैं।
गणेश जी की मूर्ति को हमेशा कपड़े से ढक कर घर लाना चाहिए।
ताकि रास्ते में कोई भी अशुद्धि मूर्ति को स्पर्श न कर सके।
अगर आप भी गणपति बप्पा की प्रतिमा घर ला रहे हैं और उन्हें स्थापित कर उनकी विधिवत पूजा करने की इच्छा रखते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से पहले यह जान लें कि घर में गणेश जी की कैसी प्रतिमा लाना शुभ रहेगा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story