धर्म-अध्यात्म

सावन में इनमें से घर ले आएं कोई एक चीज, महादेव की होगी विशेष कृपा

Subhi
14 July 2022 3:57 AM GMT
सावन में इनमें से घर ले आएं कोई एक चीज, महादेव की होगी विशेष कृपा
x
शिवभक्तों के लिए सावन महीना बेहद शुभ माना गया है। सावन 14 जुलाई से शुरू होगा, जो कि 12 अगस्त तक रहेगा। इस साल सावन में चार सोमवार पड़ेंगे। सावन में सोमवार व्रत करने व शिव पूजन का विशेष महत्व है।

शिवभक्तों के लिए सावन महीना बेहद शुभ माना गया है। सावन 14 जुलाई से शुरू होगा, जो कि 12 अगस्त तक रहेगा। इस साल सावन में चार सोमवार पड़ेंगे। सावन में सोमवार व्रत करने व शिव पूजन का विशेष महत्व है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सावन महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के अलावा कुछ शुभ चीजों की खरीदारी करना बेहद उत्तम माना गया है। मान्यता है कि भगवान शिव को समर्पित इन चीजों को घर लाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। आप भी जान लें सावन महीने में किन चीजों की खरीदारी करना होता है शुभ-

सावन में इन चीजों को खरीदना माना गया है शुभ-

1. रुद्राक्ष

2. त्रिशूल

3. डमरू

4. जलपात्र

5. चांदी के नंदी

6. चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा

7. चांदी की डिब्बी में भस्म

8. चांदी का कड़ा

9. चांदी का चंद्रमा

10.चांदी के बिल्व पत्र

सावन में बन रहे कई शुभ संयोग-

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सावन में तीन रवि योग बन रहे हैं। सावन के पहले सोमवार को शोभन व रवि योग बन रहा है। दूसरे सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके साथ ही इस दिन प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है। तीसरे सोमवार को भी रवि योग बन रहा है। चौथे सोमवार को पत्रदा एकादशी का संयोग बन रहा है।


Next Story