धर्म-अध्यात्म

आध्यात्मिक रूप से ही नहीं शारीरिक रूप से भी फायदेमंद है शंख बजाना

Kiran
20 Jun 2023 12:48 PM GMT
आध्यात्मिक रूप से ही नहीं शारीरिक रूप से भी फायदेमंद है शंख बजाना
x
भारतीय संस्क्रती में पूजा पाठ के दौरान शंख बजाना अनिवार्य मन जाता है। साथ ही पूजा में शामिल भी किया जाता है। पूजा घर में शंख रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसको रखने का अपनी एक विशेष महत्व होता है। शंख बजाने से आध्यात्मिक रूप से ही फायदा नही होता है बल्कि शारीरिक रूप से भी फायदा मिलता है। इसकी गूंज से आस पास का वातावरण बहुत ही शुद्ध माना जाता है। आज हम आपको शंख को बजाने के फायदों के बारे बतायेंगे तो आइये जानते है इस बारे में....
* ऐसी मान्यता है कि जिस घर में शंख होता है, वहां लक्ष्मी का वास होता है। धार्मिक ग्रंथों में शंख को लक्ष्मी का भाई बताया गया है, क्योंकि लक्ष्मी की तरह शंख भी सागर से ही उत्पन्न हुआ है। शंख की गिनती समुद्र मंथन से निकले चौदह रत्नों में होती है।
* पूजा-पाठ में शंख बजाने से वातावरण पवित्र होता है। जहां तक इसकी आवाज जाती है, इसे सुनकर लोगों के मन में सकारात्मक विचार पैदा होते हैं। अच्छे विचारों का फल भी स्वाभाविक रूप से बेहतर ही होता है।
* शंख की आवाज से लोगों पूजा-अर्चना के लिए प्रेरित होते है। ऐसी मान्यता है कि शंख की पूजा से मनोकामनाए पूरी होती हैं। इससे बुरी आत्मा पास नहीं भटकती हैं।
* शंख बजाने से फेफड़े का व्यायाम होता है। पुराणों में जिक्र मिलता है कि अगर श्वास का रोगी नियमि‍त तौर पर शंख बजाए, तो वह बीमारी से मुक्त हो सकता है।
* वास्तुशास्त्र के मुताबिक भी शंख में ऐसे कई गुण होते हैं, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। शंख की आवाज से सोयी हु ज़मीं तक जाग जाती हैऔर शुभ फलदायक होती है।
Next Story