धर्म-अध्यात्म

ज्ञान और बुद्धि का मिलेगा आर्शीवाद, बसंत पंचमी से बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य

Bhumika Sahu
5 Feb 2022 4:10 AM GMT
ज्ञान और बुद्धि का मिलेगा आर्शीवाद, बसंत पंचमी से बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य
x
बसंत पंचमी से ठीक एक दिन पहले यानी 4 फरवरी को बुध देव मकर राशि में मार्गी हो गए हैं। बुध देव के मार्गी होने से कुछ राशियों का भाग्योदय होना तय है। ज्योतिष में बुध देव को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बसंत पंचमी से ठीक एक दिन पहले यानी 4 फरवरी को बुध देव मकर राशि में मार्गी हो गए हैं। बुध देव के मार्गी होने से कुछ राशियों का भाग्योदय होना तय है। ज्योतिष में बुध देव को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की चाल बदलने से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं बुध देव के मार्गी होने से किन राशि वालों को शुभ समाचार मिलेंगे....

मेष राशि-
मेष राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
वृष राशि-
वृष राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ रहने वाला है।
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
नौकरी और व्यापार में लाभ होगा।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
धनु राशि-
बुध का मार्गी होना धनु राशि के जातकों के लिए शुभ कहा जा सकता है।
नौकरी और व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
इस समय निवेश करने से लाभ हो सकता है।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
मकर राशि-
मकर राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना किसी वरदान से कम नहीं है।
व्यापार में लाभ होगा।
कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये समय शुभ रहेगा।


Next Story