धर्म-अध्यात्म

नकारात्मक शक्ति को नष्ट करता है काला धागा

Kiran
11 Jun 2023 7:46 PM IST
नकारात्मक शक्ति को नष्ट करता है काला धागा
x
ज्योतिष में काले धागे का बहुत महत्व माना गया हैं जो कि शनि ग्रह से संबंधित है। कुंडली में ग्रहों की दशा को अनुकूल करने, गाह दोष निवारण, नकारात्मकता को दूर करने में काले धागे का बहुत महत्व माना गया हैं। काले धागे के प्रभाव से इंसान को बुरी नजर भी नहीं लगती है। लेकिन इसको धारण करने से पहले कुछ बातों का ध्यान देने की जरूरत होती है। तो आइये जानते हैं काले धागे को धारण करने से जुड़ी जरूरी जानकारी के बारे में।
सबसे पहले काला धागा किस उद्देश्य से बांध रहें हैं यह मालूम होना चाहिए। उसे संबंधित मंत्रों से सक्रिय करना चाहिए। उसके बाद ही काले धागे को धारण करना चाहिए। जैसे नीचे दिया गया रुद्र गायत्री मंत्र काले धागे के प्रभाव को और भी बढ़ा देता है। काले धागे को बांधने के पश्चात इस मंत्र का रोजाना पाठ करना चाहिए।
मंत्र - ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
शुभ मुहूर्त में बांधे काला धागा
इसे शुभ मुहूर्त जैसे अभिजीत या ब्रह्म मुहूर्त में पहनना चाहिए। इस संबंध में आप किसी ज्योतिषी की मदद भी ले सकते हैं। जिस हाथ या पैर में काला धागा बंधा हो उस हाथ में किसी अन्य रंग का धागा नहीं बांधना चाहिए। क्योंकि यह शुभ नहीं होता है। अगर आप शनि ग्रह की मजबूती के लिए काला धागा बांध रहे हैं तो इसे शनिवार के दिन बांधना अच्छा माना जाता है।
Next Story