धर्म-अध्यात्म

Black moon: आज की रात आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, नोट करें सही समय

Tara Tandi
31 Dec 2024 4:39 PM IST
Black moon: आज की रात आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, नोट करें सही समय
x
Black moon ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में अमावस्या तिथि को महत्वपूर्ण बताया गया है मान्यता है कि इस दिन स्नान दान और पूजा पाठ करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और कष्टों का निवारण हो जाता है इस साल की अमावस्या बेहद खास होने वाली है क्योंकि आज यानी 31 दिसंबर को आसमान में अद्भुत नजारा ब्लैक मून दिखने वाला है।
अगर आज मौसम साफ रहा तो बिना किसी उपकरण की मदद से ब्लैक मून को देखा जा सकता है। लेकिन कोहरा रहने पर ब्लैक मून दिखाई नहीं पड़ेगा। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा ब्लैक मून से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो
आइए जानते हैं।
कब दिखेगा ब्लैक मून—
आपको बता दें कि आज रात सुपर मून दिखाई देगा। सुपर मून भारतीय समयानुसार देर रात 3 बजकर 57 मिनट पर दिखेगा। ब्लैक मून देखने का सही समय ब्रह्म मुहूर्त रहेगा। अगला ब्लैक मून 23 अगस्त 2025 को दिखाई देगा। इसके बाद अगस्त महीने में यानी 31 अगस्त 2027 में ब्लैक मून दिखाई देगा। वही अन्य कई देशों में 30 दिसंबर को ही ब्लैक मून दिखाई पड़ा। इस समय चंद्रमा काला दिखाई देगा।
जानकारों के अनुसार आमतौर पर कई महीने के अंतराल के बाद ब्लैक मून दिखाई पड़ता है। इसके साथ ही एक महीने में दो बार अमावस्या पड़ने पर ब्लैक मून दिखाई देता है। इस सल 2024 के दिसंबर महीने में दो बार अमावस्या थी। पंचांग के अनुसार 1 दिसंबर को मार्गशीर्ष मास की अमावस्या तो वही 30 दिसंबर को पौष अमावस्या है। ऐसे में दिसंबर महीने की आखिरी अमावस्या पर ब्लैक मून दिखाई देगा।
Next Story