बिहार
Bihar: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो पलटी, 4 की मौत 5 गंभीर घायल
Tara Tandi
23 March 2025 12:56 PM IST

x
Begusarai बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के खतोपुर चौक के पास रविवार सुबह एनएच 31 पर एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बारात से लौटते समय सब हादसे का शिकार हुए।
जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के पहाड़पुर गांव से अभिषेक कुमार की शादी में शामिल होने के लिए बारात साहेबपुर कमल इलाके गई थी। शादी के बाद, रविवार सुबह करीब चार बजे, स्कॉर्पियो वाहन एन एच 31 से लौटते समय अचानक पंचर हो गया। टायर पंचर होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें मनोज कुमार सिन्हा के 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और उसका भाई अभिषेक कुमार, रुदल पासवान का 19 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार और जगदीश पंडित का 18 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल पांच लोगों को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।
घायलों को सदर अस्पताल में कराया भर्ती
सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लोग स्कॉर्पियो से बारात से लौट रहे थे। स्कॉर्पियो की रफ्तार तेज थी, इसलिए अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए गाड़ी एन एच 31 पर पलट गई। इसके चलते वाहन आगे-पीछे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार वाहन का टायर पंचर हो गया था, यही वजह है कि उसे नियंत्रित नहीं किया जा सका और हादसा हो गया।
TagsBihar बारात लौट रहीस्कॉर्पियो पलटी4 मौत5 गंभीर घायलBihar: The wedding procession was returningScorpio overturned4 dead5 seriously injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





