धर्म-अध्यात्म

इस दिन से शुरू हो रहा है भोलेनाथ का प्रिय माह सावन, जाने इसके महत्व

Subhi
27 May 2022 5:09 AM GMT
इस दिन से शुरू हो रहा है भोलेनाथ का प्रिय माह सावन, जाने इसके महत्व
x
हिंदू धर्म के पवित्र व्रतों में से एक सावन का महीना माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास का प्रारंभ आषाढ़ पूर्णिमा के साथ होता है। भगवान शिव को समर्पित इस माह में भोले नाथ की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

हिंदू धर्म के पवित्र व्रतों में से एक सावन का महीना माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास का प्रारंभ आषाढ़ पूर्णिमा के साथ होता है। भगवान शिव को समर्पित इस माह में भोले नाथ की विधि-विधान से पूजा की जाती है।मान्यता है कि इस माह में भोले नाथ की पूजा करने से सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। सावन के दौरान रुद्राभिषेक का भीअपना एक महत्व है। सावन मास भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे उत्तम माह माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति सावन माह में सोमवार का व्रत रखता है उसकी हर मनोकामना भगवान शिव पूरी कर देते हैं। जानिए साल 2022 में कब से शुरू होगेासावन का पवित्र माह।

कब से शुरू हो रहा सावन 2022

ज्योतिषियों के अनुसार, सावन माह 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है जोकि 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। बता दें कि सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ रहा है और अंतिम सावन 12 अगस्त को पड़ रहा है।

सावन सोमवार की तिथियां

14 जुलाई, गुरुवार- श्रावण मास का पहला दिन

18 जुलाई, सोमवार- सावन सोमवार व्रत

25 जुलाई, सोमवार- सावन सोमवार व्रत

01 अगस्त, सोमवार- सावन सोमवार व्रत

08 अगस्त, सोमवार- सावन सोमवार व्रत

12 अगस्त, शुक्रवार- श्रावण मास का अंतिम दिन

सावन का महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास को 5वां महीना माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार भगवान भोलेनाथ ने स्वयं ही इस मास में पड़ने वाले सावन के बारे में बताया है।

द्वादशस्वपि मासेषु श्रावणो मेऽतिवल्लभ: । श्रवणार्हं यन्माहात्म्यं तेनासौ श्रवणो मत: ।।



Next Story