धर्म-अध्यात्म

Bhishma Ashtami 2022: कल है भीष्म अष्टमी? जानें शुभ मुहूर्त

jantaserishta.com
7 Feb 2022 10:18 AM IST
Bhishma Ashtami 2022: कल है भीष्म अष्टमी? जानें शुभ मुहूर्त
x

Bhishma Ashtami 2022 Date: भीष्म अष्टमी माघ मास की अष्टमी तिथि यानि 8 फरवरी दिन मंगलवार को है. इस दिन से सूर्य के उत्तरार्ध का समय शुरू होता है. सूर्य उत्तरार्ध साल का सबसे पवित्र अर्धांश माना गया है. 8 दिनों तक बाणों की शैया पर लेटे भीष्म पितामह ने अपनी मृत्यु के लिए उत्तरायण का इंतजार किया था, जिसके बाद इस दिन उन्होंने इसी दिन अपनी देह का त्याग किया था. इस बार भीष्म अष्टमी 8 फरवरी दिन मंगलवार को है. मान्यता है कि इस दिन यदि कोई जातक व्रत और अनुष्ठान करता है तो उसे संस्कारी संतान की प्राप्ति होती है. आइये जानते हैं इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त...

भीष्म अष्टमी 2022 पूजा मुहूर्त (Bhishma Ashtami 2022 Puja Mhurat)
अष्टमी तिथि का आरंभ- 08 फरवरी, दिन मंगलवार सुबह 06 बजकर 15 मिनट
समापन- 09 फरवरी, दिन बुधवार सुबह 08 बजकर 30 मिनट तक
पूजा मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 29 मिनट से दोपहर 01 बजकर 42 मिनट तक.
राहुकाल का समय- 08 फरवरी, दिन मंगलवार अपराह्न 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक.
भीष्म पितामह ने अपने अंतिम समय में युधिष्ठिर दी थीं ये शिक्षा
बाणों की शैया पर लेटे भीष्म पितामह के पास भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर युधिष्ठिर पहुंचे थे. तब भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर का दुख दूर करने के लिए उन्हें शिक्षा दी थी कि...
1- गुस्से पर काबू करना सीखें.
2- क्षमा करना सबसे बड़ा गुण है.
3- जो भी काम करें, उसको पूरा जरूर करें.
4- किसी भी चीज से और लोगों से जुड़ने से बचें.
5- व्यक्ति के जीवन में धर्म हमेशा पहले आना चाहिए.
6- कड़ी मेहनत करें, सबकी रक्षा करें.
7- सदैव मन में दया भाव बनाए रखें.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story