धर्म-अध्यात्म

Bhauma Pradosh व्रत आज, नोट करें संध्या पूजा का शुभ समय

Tara Tandi
25 Feb 2025 3:55 PM IST
Bhauma Pradosh व्रत आज, नोट करें संध्या पूजा का शुभ समय
x
Bhauma Pradosh ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है, लेकिन प्रदोष व्रत को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर माह में पड़ता है।
इस दिन भक्त उपवास आदि रखते हुए भगवान शिव की ​विधिवत पूजा करते हैं माना जाता है कि प्रदोष व्रत शिव साधना को समर्पित है इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती है और कष्ट दूर हो जाते हैं।
फरवरी माह का दूसरा प्रदोष व्रत आज यानी 25 फरवरी दिन बुधवार को किया जाएगा। इस दिन शिव पार्वती की पूजा करना उत्तम माना जाता है, तो आज हम आपको प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
प्रदोष व्रत का मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार द्वादशी तिथि 25 फरवरी दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी। प्रदोष व्रत के संबंध में शास्त्रों में प्रावधान है कि प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। ऐसे में प्रदोष व्रत 25 फरवरी दिन मंगलवार यानी आज रखा जाएगा। 25 फरवरी को मंगलवार होने के कारण इस व्रत को भौम प्रदोष व्रत कहा जा रहा है।
प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त—
आपको बता दें कि 25 फरवरी यानी आज शुभ चौघड़ियां दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शाम 4 बजकर 52 मिनट तक है। इसके बाद शाम को 7 बजकर 52 मिनट से 9 बजकर 26 मिनट तक लाभ चौघड़िया है।
Next Story