- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- भाई दूज 2022: जानिए कब...
धर्म-अध्यात्म
भाई दूज 2022: जानिए कब है भाई दूज, पूजा और तिलक का सबसे शुभ मुहूर्त
Bhumika Sahu
25 Oct 2022 8:59 AM GMT

x
पूजा और तिलक का सबसे शुभ मुहूर्त
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों को विशेष माना जाता है वही हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है इस दिन महने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है और उनकी आरती उतारकर लंबी आयु का आशीर्वाद प्रदान करती है
वही इस साल सूर्य ग्रहण के बाद पहले दिन पड़ने वाला भैया दूज का यह संयोग करीब 50 सालों बाद बना है इस वर्ष बेहद शुभ संयोगों में भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा जो बहन भाई के प्रेम को और बढ़ाएगा तो आज हम आपको इस पर्व के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
भाई दूज पूजा का मुहूर्त—
पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर को दोपहर से आरंभ हो रही है जो 27 अक्टूबर की दोपहर को समाप्त हो जाएगी ऐसे में इस बार 26 और 27 अक्टूबर दोनों ही दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। इस पर्व को मानना 26 अक्टूबर को अधिक श्रेष्ठ माना जा रहा है ज्योतिष अनुसार 26 अक्टूबर को 12 बजकर 45 मिनट पर द्वितीया समाप्त हो रही है इसलिए यह पर्व कल यानी 26 तारीख को ही मनाया जाएगा।
आपको बता दें कि 26 अक्टूबर यानी कल 10 बजकर 21 मिनट से लेकर 12 बजकर एक मिनट तक शुभ मुहूर्त है इसलिए इसमें बहने अपने भाई को टीका कर भोजन करवा सकती है वही 27 अक्टूबर को गुरुवार का दिन पड़ रहा है इस दिन के हिसब से सुबह साढ़े दस बजे से लेकर दिन में 3 बजे तक ही शुभ मुहूर्त की प्राप्ति हो रही है भाई दूज पर तिलक का विशेष मुहूर्त 12. 14 से 12.47 तक का समय शुभ रहेगा।
Next Story