धर्म-अध्यात्म

तुलसी के पानी का घर पर छिड़काव करने के फायदे, जानिए आप भी

Ritisha Jaiswal
23 Nov 2021 11:54 AM IST
तुलसी के पानी का घर पर छिड़काव करने के फायदे, जानिए आप भी
x
हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घर पर तुलसी का पौधा लगाने से देवी-देवताओं का वास होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घर पर तुलसी का पौधा लगाने से देवी-देवताओं का वास होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलने के साथ सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का आगमन होता है। मगर तुलसी का धार्मिक महत्व होने के साथ ये सेहत के लिए भी गुणकारी मानी जाती है। तुलसी का पानी पीने से सेहत संबंधी कई समस्याओं से आराम मिलता है। इसके साथ ही इस पानी से जुड़ा उपाय करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में तुलसी का पानी बेहद ही पवित्र माना गया है। चलिए आज हम आपको तुलसी के पानी से जुड़े कुछ खास उपाय...

तुलसी के पानी का घर पर छिड़काव करने के फायदे
धार्मिक मान्यताओं अनुसार तुलसी को बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसे में आप घर पर तुलसी पानी का छिड़काव भी कर सकती हैं। इसके लिए रातभर तुलसी की पत्तियों को पानी में भिगोएं। फिर रोजाना सुबह-शाम पूजा के बाद इस पानी का पूरे घर में छिड़काव करें। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली बनी रहती है।
कारोबार में तरक्की के लिए
अगर आपका कारोबार धीमा चल रहा है तो आप तुलसी के पानी से जुड़ा उपाय कर सकते हैं। इसके लिए तुलसी के पत्तों को तीन दिन तक पानी में भिगोकर रखें। बाद में इस पानी का छिड़काव अपने दफ्तर, दुकान या कारखाने पर सुबह-शाम पूजा के बाद करें। मान्यता है कि इससे कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याएं दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
तुलसी के पानी से लड्डू गोपाल जी को स्नान कराने के फायदे
अगर आपके घर में लड्डू गोपाल जी है तो आप उन्हें तुलसी जल से स्नान करवा सकते हैं। मान्यताओं अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी अतिप्रिय है। ऐसे में इससे लड्डू गोपाल जी का स्नान करवाने से उनकी विशेष कृपा बरसेगी।
अगर घर में कोई बीमार हो
अगर घर में कोई लंबे समय से बीमार है तो उसपर भी तुलसी के पानी का छिड़काव करें। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इससे बीमारी जल्दी ही ठीक हो सकती है। मगर इसके साथ ही मरीज की दवाओं और खानपान का खास ध्यान रखें।


Next Story