धर्म-अध्यात्म

रसोईघर में इन चीजों के खत्म होने से पहले ही लानी चाहिए नई, जानिए क्या क्या ?

Bharti sahu
1 Feb 2022 8:31 AM GMT
रसोईघर में इन चीजों के खत्म होने से पहले ही लानी चाहिए नई, जानिए क्या क्या ?
x
हर घर में रसोई महत्वपूर्ण स्थान मानी जाती है। वास्तु अनुसार, यहां पर घर की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है।

हर घर में रसोई महत्वपूर्ण स्थान मानी जाती है। वास्तु अनुसार, यहां पर घर की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है। मान्यता है कि रसोईघर में कुछ चीजें कभी भी खत्म नहीं होनी चाहिए। नहीं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा संचार हो सकता है। इसके कारण घर की बरकत व खुशियों में कमी आ सकती है। ऐसे में इन चीजों के खत्म होने से पहले ही नई ले आनी चाहिए। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

आटा
अक्सर कई लोग रसोई में आटा पूरी तरह से खत्म होने पर नया लेकर आते हैं। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। वास्तु अनुसार, इससे धन और समान में सम्मान की कमी हो सकती है। ऐसे में आटा खत्म होने से पहले ही इसे आकर डिब्बे में भर दें। इसके साथ ही आटे के डिब्बे को झाड़ने से भी बचना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है।
हल्‍दी
मसालों में इस्तेमाल होने वाली हल्दी धार्मिक दृष्टी से शुभ मानी जाती हैं। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, इसका संबंध बृहस्‍पति ग्रह से माना जाता है। रसोई में हल्दी खत्म होना गुरुदोष के बराबर माना जाता है। गुरुदोष के कारण जीवन में पैसों की किल्लत व करियर में रुकावट पैदा हो सकती हैं। वास्तु अनुसार, रसोईघर में हल्दी का खत्म होना धन और वैभव में कमी के साथ शुभ कार्यों में बाधा होने का संकेत देता है। इसलिए कभी भी रसोई में हल्दी खत्म ना होने दें। इसके अलावा हल्दी कभी किसी को देने व उससे लेने से भी बचना चाहिए।
नमक
नमक को राहु का पदार्थ माना जाता है। इसतरह रसोई में नमक खत्म होने से घर व परिवार पर राहु की कुदृष्टि पड़ सकती है। इससे बनते काम बिगड़ने व आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है। इससे बचने के लिए कभी भी रसोई में नमक का डिब्बा खाली ना होने दें। इसके साथ ही किसी दूसरे से नमक मांगने व उसे देने से भी बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इससे भी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
चावल
कई लोग चावल कम खाते हैं। इसलिए वे घर में कम मात्रा में चावल रखते हैं। मगर चावल का संबंधी शुक्र ग्रह से माना जाता है जो ऐश्‍वर्य, वृद्धि और भौति‍क सुखों का कारक होता है। ज्योतिष न वास्तु अनुसार, रसोई में चावल खत्म होने से शुक्रदोष हो सकता है। इसके कारण पति-पत्नी में तनाव व खटास पैदा हो सकती है। इसलिए रसोईघर से चावल कभी भी खत्म ना होने दें।
सरसों का तेल
खाने बनाने में इस्तेमाल होने वाला सरसों तेल न्याय के देवता शनि से संबंध रखता है। इसके रसोईघर से खत्म होने पर शनिदेव की कुदृष्टि का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए रसोई में सरसो तेल खत्म होने से पहले ही इसे खरीद लाएं। इसके अलावा कुंडली में शनि मजबूत करने के लिए शनिवार को सरसों तेल का दान करें।


Next Story