धर्म-अध्यात्म

Diwali से पहले इन चीजों को करें बाहर वरना लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

Tara Tandi
17 Oct 2024 5:52 AM GMT
Diwali से पहले इन चीजों को करें बाहर वरना लौट जाएंगी मां लक्ष्मी
x
Diwali ज्योतिष न्यूज़: हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली का पर्व हर साल कार्तिक माह की अमावस्या पर मनाया जाता है इस साल यह पर्व 1 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली पर्व को सुख समृद्धि का प्रतीक माना गया है इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है माना जाता है कि ऐसा करने से सुख समृद्धि और शांति का घर में आगमन होता है।
लेकिन इसी के साथ ही दिवाली से पहले कुछ चीजों को घर से बाहर कर देना जरूरी है वरना घर में नकारात्मकता और अशुभ वास करती है जिससे माता लक्ष्मी दिवाली पर द्वार से ही लौट जाती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि दिवाली की सफाई के दौरान किन चीजों को घर से बाहर करना जरूरी है तो आइए जानते हैं।
घर से बाहर कर दें ये चीजें—
वास्तुशास्त्र की मानें तो घर में टूटा हुआ दर्पण नहीं रखना चाहिए माना जाता है कि इससे नकारात्मकता पैदा होती है जो परिवार के लोगों को कई तरह की समस्याएं प्रदान करती है साथ ही साथ रोग बीमारियां भी बढ़ती हैं। इसके अलावा दिवाली आने से पहले अपने घर से बेकार और बंद पड़ी घड़ियों को या तो ठीक करवा लें या फिर इसे बाहर का रास्ता दिखा दें। माना जाता है कि बंद घड़ी से बुरा वक्त जल्दी आता है और परेशानियां बढ़ जाती हैं।
दिवाली की सफाई के दौरान बेकार व खंडित प्रतिमा को भी घर से बाहर कर देना चाहिए वरना दुर्भाग्य साथ नहीं छोड़ेगा। दिवाली से पहल जंग लगा लोहा और फटे पुराने जूते चप्पलों को भी घर से बाहर कर देना चाहिए वरना समस्याओं का सामना जीवनभर करना पड़ सकता है।
Next Story