धर्म-अध्यात्म

दिवाली से पहले मिथुन राशि का मंगल देगा लाभ

Subhi
11 Oct 2022 4:54 AM GMT
दिवाली से पहले मिथुन राशि का मंगल देगा लाभ
x
रविवार 16 अक्तूबर की सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर शत्रु राशि वृष को छोड़कर देव सेनापति मंगल अपने प्रबल शत्रु बुध की मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 30 अक्तूबर को वक्री होकर मंगल 14 नवंबर को पुन वृष राशि में प्रवेश करेंगे। फिर 12 जनवरी, 2023 में मंगल मार्गी होकर 13 मार्च, 2023 की सुबह पुन मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि के मंगल के बारह राशियों के फल

रविवार 16 अक्तूबर की सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर शत्रु राशि वृष को छोड़कर देव सेनापति मंगल अपने प्रबल शत्रु बुध की मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 30 अक्तूबर को वक्री होकर मंगल 14 नवंबर को पुन वृष राशि में प्रवेश करेंगे। फिर 12 जनवरी, 2023 में मंगल मार्गी होकर 13 मार्च, 2023 की सुबह पुन मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि के मंगल के बारह राशियों के फल—

मेष लगातार सफलता मिलती रहेगी। लोग तारीफ करेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा।

वृष अनावश्यक भय रहेगा। फिजूल के कार्यों में धन हानि। उग्र वाणी के प्रयोग से घर और कार्यालय में विरोध होगा।

मिथुन मित्रों, परिवारजनों से दूरी। रक्त या अग्नि संबंधी बीमारी की आशंका, वाहन चोट से बचें।

कर्क अनावश्यक चिंता से सेहत खराब। धन हानि की आशंका। मानसिक भ्रम।

सिंह अचानक धन प्राप्त होगा। संतान की उपलब्धियों से मन प्रसन्न। संपत्ति आदि खरीद सकते हैं। पुरस्कार मिल सकता है।

कन्या कार्ययोजना में बाधा की आशंका। सरकार से वाद-विवाद। घर और परिवार में तनाव।

तुला हार का भय रहेगा। फिजूल के कार्यों में धन का नाश। थकावट का अनुभव। संपत्ति को लेकर विवाद।

वृश्चिक फिजूल के कार्यों में धन का नाश। गलत लोगों की संगत से इज्जत में दाग लगेगा। उग्र वाणी से तनाव रहेगा।


Next Story