धर्म-अध्यात्म

इन 3 राशियों के लोग रहें सावधान, 27 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे शुक्रदेव

Bhumika Sahu
25 Feb 2022 12:51 PM IST
इन 3 राशियों के लोग रहें सावधान, 27 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे शुक्रदेव
x
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, संपदा, वैभव, सुख, प्रेम और सौंदर्य आदि का कारक माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शुक्र के कुंडली में शुभ स्थान पर होने पर जातक का जीवन सुख-सुविधाओं भरा बितता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, संपदा, वैभव, सुख, प्रेम और सौंदर्य आदि का कारक माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शुक्र के कुंडली में शुभ स्थान पर होने पर जातक का जीवन सुख-सुविधाओं भरा बितता है। साल 2022 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है, इस लिस्ट में शुक्र ग्रह का नाम भी शामिल है।

शुक्र 27 फरवरी 2022 को सुबह 09 बजकर 53 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे। शुक्र गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। जानें किन तीन राशियों से जुड़े जातकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
कर्क- कर्क राशि वालों को शुक्र गोचर काल में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। रिश्ते में मतभेद के साथ दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। इस दौरान लंबी यात्रा से बचें। सेहत का विशेष ख्याल रखें।
सिंह- सिंह राशि से जुड़े लोगों को नौकरी, आर्थिक जीवन व पारिवारिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अचानक बदलाव हो सकते हैं। खर्चों से मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।
वृश्चिक- इस दौरान आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। कार्यस्थल पर सहयोगियों द्वारा परेशानी खड़ी की जा सकती है।


Next Story