धर्म-अध्यात्म

बुरे दिनों की शुरुआत हैं इन चीजों को करे घर बाहर

Tara Tandi
2 May 2023 9:18 AM GMT
बुरे दिनों की शुरुआत हैं इन चीजों को करे घर बाहर
x

वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है। इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और उसके रख रखाव के तरीके बताए गए है। जिसके अनुसार चलने से व्यक्ति को लाभ मिलता है। लेकिन इनकी अनदेखी जीवन में समस्याओं को पैदा कर सकती है।

वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है। जिन्हें भूलकर भी घर में नहीं रखना चाहिए अगर इनको घर में स्थान दिया जाए तो परिवार के बुरे दिन शुरू हो जाते है इसके अलावा घर के सदस्यों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहें है कि किन चीजों को भूलकर भी घर में नहीं रखना चाहिए तो आइए जानते है
घर में ना रखें ये चीजें—
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में गलती से भी बंद घड़ी नहीं रखनी चाहए इसे घर में रखना अशुभ माना जाता है साथ ही साथ बंद घड़ी घर में वास्तुदोष पैदा करती है जो परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद पैदा करती है इसे घर में स्थान देने से बुरे दिनों की शुरुआत हो जाती है
ऐसे में इसे या तो ठीक करवाकर घर में रखें या फिर बाहर कर दें। इसके अलावा घर में टूटी फूटी या जंग लगी चीजों और बेकार के कबाड़ को जमा करके नहीं रखना चाहिए बल्कि इन्हें जल्द से जल्द हटा देना ही बेहतर होता है। इन चीजों से नकारात्मकता व वास्तुदोष पैदा होता है जो घर में लड़ाई झगड़े की वजह बनता है साथ ही साथ आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर डालता है।
वास्तु अनुसार पीतल के पुराने ​बर्तनों को भी घर में नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि अगर पुराने पीतल के बर्तनों को घर में रखा जाए तो इससे वास्तुदोष लगता है साथ ही आर्थिक परेशानियां भी जीवन में बढ़ जाती है। साथ ही गृहक्लेश, तरक्की में बांधा जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।


Next Story