- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- हाथ में मौली बांधते...
धर्म-अध्यात्म
हाथ में मौली बांधते समय न करें ये गलतियाँ, जानें सही नियम
Tara Tandi
25 Jun 2026 6:29 PM IST

x
ज्योतिष न्यूज़: आधुनिक जीवनशैली और तकनीक के दौर में जहां नई पीढ़ी तेजी से बदलती जीवनशैली को अपना रही है, वहीं धार्मिक परंपराओं के प्रति लोगों का विश्वास भी लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है. दरअसल मंदिरों, धार्मिक आयोजनों और पूजा-अनुष्ठानों में कलाई पर कलावा बंधवाने की परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है.लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कलावा केवल एक धागा नहीं, बल्कि सुरक्षा, सकारात्मक ऊर्जा और ईश्वर की कृपा का प्रतीक माना जाता है.
धार्मिक ग्रंथों में कलावे को रक्षा सूत्र कहा गया है
हाल के वर्षों में देखा गया है कि युवा वर्ग भी पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है. बता दें कि मंदिरों में होने वाले हवन, कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालु, कलावा धारण कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना करते हैं, क्योंकि मान्यता है कि कलावा बांधने से व्यक्ति के चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का घेरा बनता है, जो उसे नकारात्मक प्रभावों और बाधाओं से बचाने का कार्य करता है.वही धार्मिक ग्रंथों में कलावे को रक्षा सूत्र कहा गया है. मान्यता है कि इसके धागों में ब्रह्मा, विष्णु और महेश के साथ माता लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती का वास होता है. यही कारण है कि किसी भी शुभ कार्य, पूजा, यज्ञ या धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत कलावा बांधकर की जाती है.
Tagsहाथ मौली बांधते समयगलतियांसही नियमMistakescorrect rules whiletying the sacred threadon the handजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





