धर्म-अध्यात्म

चंपा के पौधे को बेडरूम में लगाने से बचें, घर लाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

Tulsi Rao
28 Nov 2021 12:03 AM IST
चंपा के पौधे को बेडरूम में लगाने से बचें, घर लाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
x
ऐसे कई पौधे हैं जिन्हें घर में लगाना शुभ माना जाता है. वहीं कुछ पौधे घर के भीतर लगाना अच्छा नहीं माना जाता.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ऐसे कई पौधे हैं जिन्हें घर में लगाना शुभ माना जाता है. वहीं कुछ पौधे घर के भीतर लगाना अच्छा नहीं माना जाता. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसे पौधे जिनमें से दूध जैसा तरल पदार्थ निकलता है, इनसे घर में नकारात्मकता आती है. इन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए.

क्या घर में लगा सकते हैं चंपा का पौधा?
चंपा के पौधे को लेकर भी ऐसा कहा जाता है कि इसके फूलों को तोड़ने पर इससे दूध जैसा तरल पदार्थ निकलता है, इसलिए इसे घर में नहीं लगाना चाहिए, लेकिन वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, चंपा के फूलों का इस्तेमाल पूजा में किया जाता है, इसलिए इसे आप लगा सकते हैं, लेकिन कुछ बातों का ख्याल जरूर रखें.
बेडरूम में लगाने से बचें
चंपा के पौधे को बेडरूम या लिविंग रूम में न लगाएं. इसे घर के बाहर आउटयार्ड या बैकयार्ड में या गार्डन में लगाएं. पौधे को लगाते समय दिशा का भी ध्यान रखें. इस पौधे के लिए वायुकोण यानी उत्तर पश्चिम दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है. इसे आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व में भी रख सकते हैं. दक्षिण पश्चिम और उत्तर पूर्व में चंपा का पौधा रखने से बचें. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिस स्थान पर आप अधिक रहते हैं या जहां ज्यादा आना-जाना हो. वहां इस पौधे को न लगाएं.
केमिकलयुक्त खाद का इस्तेमाल न करें
चंपा का पौधा घर के बाहर लगा रहे हैं तो इसमें केमिकलयुक्त खाद डालने से बचें. इसकी जगह गोबर की खाद का इस्तेमाल करें. केमिकलयुक्त खाद का इस्तेमाल करने से चंपा का पौधा अपनी पॉजिटिविटी खो देता है.


Next Story