धर्म-अध्यात्म

वरुथिनी एकादशी पर इन चीजों को खाने से करें परहेज

Tara Tandi
4 May 2024 6:17 PM IST
वरुथिनी एकादशी पर इन चीजों को खाने से करें परहेज
x
ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में व्रत त्योहारों की कमी नहीं है और इसी में एक एकादशी व्रत भी शामिल है जो कि हर माह में दो बार आता है अभी वैशाख का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जा रहा है इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है और उपवास आदि भी रखा जाता है
मान्यता है कि एकादशी पर विधि विधान से पूजा अर्चना करने से भगवान की असीम कृपा बरसती है इस बार वरुथिनी एकादशी का व्रत आज यानी 4 मई दिन शनिवार को किया जा रहा है इस दिन कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि इन चीजों को आज के दिन खाना वर्जित माना गया है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
एकादशी पर करें इन चीजों से परहेज—
ज्योतिष अनुसार वरुथिनी एकादशी के दिन भूलकर भी उड़द की दाल नहीं खानी चाहिए। इस दिन इसे खाने से रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में एकादशी पर उड़द खाने से परहेज करें। इसके अलावा आज के दिन चना खाने से भी परहेज करना चाहिए। वरना आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है और अन्य समस्याएं भी पैदा होती है।
वरुथिनी एकादशी पर भूलकर भी शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती है और कष्टों का सामना करना पड़ता है। इस दिन पान चबाना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है इस दिन पालक खाने से भी बचें। वरना त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना जातक को करना पड़ सकता है।
Next Story