धर्म-अध्यात्म

इस समय इन राशियों पर है शनि की साढ़े साती

Tara Tandi
24 April 2021 8:59 AM GMT
इस समय इन राशियों पर है शनि की साढ़े साती
x
शनि देव के बुरे प्रकोप से हर व्यक्ति भयभीत रहता है। जिस व्यक्ति पर शनि की बुरी नजर पड़ जाती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शनि देव के बुरे प्रकोप से हर व्यक्ति भयभीत रहता है। जिस व्यक्ति पर शनि की बुरी नजर पड़ जाती है, उसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि के अशुभ प्रभाव से जहां व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है वहीं शनि के शुभ प्रभाव से जातक को जीवन में सभी तरह के सुख- सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इस समय कुछ राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर है। इन राशियों के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। शनि को कर्मफल दाता भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अच्छे कर्म करने वालों पर शनि का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है। आइए जानते हैं इस समय किन राशियों पर है शनि की टेढ़ी नजर...

धनु राशि

इस समय धनु राशि के जातकों पर शनि की टेढ़ी नजर है। धनु राशि पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। धनु राशि पर से 2023 में शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी।

मकर राशि

मकर राशि में 2025 तक शनि की साढ़ेसाती है। शनि की साढ़ेसाती की वजह से मकर राशि के जातकों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शनि के मीन राशि में गोचर करने के बाद मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से मुक्ति मिल जाएगी।

कुंभ राशि

इस समय कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। शनि की साढ़ेसाती के पहले चरण में अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शनि के मेष राशि में गोचर करने के बाद कुंभ राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। 23 जनवरी 2028 को कुंभ राशि से पूरी तरह शनि की साढ़ेसाती हट जाएगी।

Tara Tandi

Tara Tandi

    Next Story