धर्म-अध्यात्म

पूजा-पाठ के समय घर में घी का दीपक जलाएं या तेल का? क्या है जानिए मान्यता

Tara Tandi
4 July 2023 8:14 AM GMT
पूजा-पाठ के समय घर में घी का दीपक जलाएं या तेल का? क्या है जानिए मान्यता
x
सनातन धर्म में पूजा-पाठ के दौरान दीपक जलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। जिसका पालन आज भी किया जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वास्तु दोष भी समाप्त होता है। अक्सर आपने देखा होगा कि दीपक जलाते समय घी और कई तरह के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इनके अर्थ भी अलग-अलग हैं और इनसे मिलने वाले लाभ भी अलग-अलग उद्देश्यों के लिए हैं। शिव पुराण में बताया गया है कि घर में घी का दीपक जलाने से सुख-समृद्धि आती है। वहीं वास्तु शास्त्र में दीपक का विशेष महत्व बताया गया है। आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिष एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से।
दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार हिंदू देवी-देवताओं को रोशनी बहुत प्रिय है। यही कारण है कि उनकी पूजा में दीपक जलाया जाता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर आप नियमित रूप से घर में दीपक जलाते हैं तो घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।
दीपक किस दिशा में रखना चाहिए?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आप पूजा करते समय घी का दीपक जला रहे हैं तो उसे हमेशा अपने बाएं हाथ की ओर जलाना चाहिए। वहीं अगर आप भगवान के सामने तेल का दीपक जला रहे हैं तो उसे अपने दाहिने हाथ की ओर रखना चाहिए। दीपक हमेशा भगवान के सामने ही जलाना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जलता हुआ दीपक कभी भी बीच में नहीं बुझना चाहिए।
घी या तेल के दीपक का महत्व?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आपकी कोई मनोकामना अधूरी है तो उसके लिए तेल का दीपक जलाया जाता है। वहीं देवी-देवताओं की पूजा में हमेशा घी का दीपक समर्पित किया जाता है।
Next Story