धर्म-अध्यात्म

ज्योतिष शास्त्र: रोग मुक्त के लिए करें तांबे के बर्तन का उपयोग

Tara Tandi
2 Feb 2022 2:41 AM GMT
ज्योतिष शास्त्र: रोग मुक्त के लिए करें तांबे के बर्तन का उपयोग
x
हिन्दु धर्म में ज्योतिष शास्त्र में धातुओं को महत्वपूर्ण माना गया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिन्दु धर्म में ज्योतिष शास्त्र में धातुओं को महत्वपूर्ण माना गया है। चाहे रत्न धारण करवाना तो संबंधित धातु की अंगूठी बनाने की सलाह दी जाती है तो वहीं अलग-अलग धातुओं के बने पात्रों में भी भोजन बनाने व करने का महत्व प्रतिपादित किया गया है।

सोना चांदी से मिलती है शारीरिक शांति:
सोना एक गर्म धातु है। सोने से बने पात्र में भोजन बनाने और करने से शरीर के आन्तरिक और बाहरी दोनों हिस्से कठोर, बलवान, ताकतवर और मजबूत बनते है और साथ साथ सोना आँखों की रौशनी बढ़ता है। चाँदी एक ठंडी धातु है, जो शरीर को आंतरिक ठंडक पहुंचाती है।
कांसा बनाता है रोग मुक्त:
काँसे के बर्तन में खट्टी चीजे नहीं परोसनी चाहिए खट्टी चीजे इस धातु से क्रिया करके विषैली हो जाती है जो नुकसान देती है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से व्यक्ति रोग मुक्त बनता है, रक्त शुद्ध होता है, स्मरण-शक्ति अच्छी होती है, लीवर संबंधी समस्या दूर होती है, तांबे का पानी शरीर के विषैले तत्वों को खत्म कर देता है।


Next Story