- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- astrology news :...
astrology news : शुक्रवार की शाम करें इन महामंत्र का जाप, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन

ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की साधना आराधना को समर्पित होता है वही शुक्रवार का दिन देवी पूजा के लिए श्रेष्ठ माना जाता है इस दिन भक्त धन, वैभव और सुख समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करते हैं और दिनभर का उपवास …
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की साधना आराधना को समर्पित होता है वही शुक्रवार का दिन देवी पूजा के लिए श्रेष्ठ माना जाता है इस दिन भक्त धन, वैभव और सुख समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करते हैं और दिनभर का उपवास भी रखते हैं।
माना जाता है कि ऐसा करने से देवी की असीम कृपा बरसती है लेकिन इसी के साथ ही अगर शुक्रवार की संध्याकाल में माता लक्ष्मी के चमत्कारी महामंत्रों का विधिवत जाप किया जाए तो जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और देवी की कृपा से खाली झोली भी धन से भर जाती है साथ ही अन्य परेशानियों व दुखों से भी मुक्ति मिलती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा मां लक्ष्मी के चमत्कारी मंत्रों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
महालक्ष्मी जी के चमत्कारी मंत्र—
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
माता लक्ष्मी का बीज मंत्र—
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।
मां लक्ष्मी का ध्यान मंत्र—
ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
सुख समृद्धि के लिए लक्ष्मी जी का मंत्र—
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो साधक शुक्रवार की संध्याकाल में इन मंत्रों का 108 बार सच्चे मन से जाप करता है उसकी सारी मनोकामनाएं देवी लक्ष्मी पूरी कर देती है और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती है। इस मंत्र के जाप से सारी सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है और कष्ट दूर हो जाते हैं इसके साथ ही लक्ष्मी जी का चमत्कारी मंत्र धन लाभ कराता है और आर्थिक संकट को दूर कर देता है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।
