धर्म-अध्यात्म

ज्योतिष: मेष से लेकर मीन राशि तक, जानें गुरुवार के दिन इन राशियों का किस्मत चमकेगी

Kunti Dhruw
1 Sep 2021 3:13 PM GMT
ज्योतिष: मेष से लेकर मीन राशि तक, जानें गुरुवार के दिन इन राशियों का किस्मत चमकेगी
x
ज्योतिष गणनाओं के अनुसार गुरुवार का दिन कुछ राशियों की किस्मत खोलने जा रहा है।

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार गुरुवार का दिन कुछ राशियों की किस्मत खोलने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए पं. राघवेंद्र शर्मा से 2 सितंबर, 2021, गुरुवार के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि
मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। फिर भी तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहें।
वृष राशि
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। अति उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। सन्तान को कष्ट रहेगा। माता के सहयोग से धनलाभ की प्राप्‍त‍ि के योग हैं। म‍ित्रों से भेंट होगी।
मिथुन राशि
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी अज्ञातभय से परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। घर-पर‍िवार में धार्मिक कार्यक्रम के योग हैं।
कर्क राशि
मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। जीवनसाथी का साथ मिल सकता है। बातचीत में संयत रहें। क्रोध की अधिकता हो सकती है,परन्तु वाणी में सौम्यता भी रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।
सिंह राशि
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। वाणी के प्रभाव से रुका हुआ कार्य पूर्ण रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है।
कन्या राशि
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में इच्छाविरूद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रोध से बचें।
तुला राशि
धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा। तरक्‍की के योग हैं।
वृश्चिक राशि
मन परेशान हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। उपहार में वस्त्र प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। खर्चों की अधि‍कता रहेगी।
धनु राशि
लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में के साधन बन सकते हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार की समस्याएं अभी परेशान कर सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि
आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में हो सकते हैं। परिवार की समस्याओं के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वाहन सुख में कमी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाभ के अवसर मि‍लेंगे।
कुंभ राशि
मन परेशान रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। माता-पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुखद समाचार म‍िलेगा।
मीन राशि
आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। किसी सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में सुधार होगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
Next Story