- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- मालामाल कर देता है...

x
हिंदू धर्म में कई ऐसे पेड़ पौधे हैं जिन्हें बेहद शुभ और पूजनीय माना गया हैं इन्हीं में से एक पेड़ अशोक का भी हैं जिसे धार्मिक के साथ साथ वास्तु नजरिए से भी महत्वपूर्ण बताया गया हैं। अशोक के पत्तों को धार्मिक अनुष्ठान और पूजा पाठ में अधिक प्रयोग किया जाता हैं।
वास्तु की मानें तो अशोक के पत्तों से बना वंदनवार अगर घर के दवार पर लगाया जाए तो घर की नकारात्मकता का नाश हो जाता हैं इसी के साथ ही अगर अशोक के पेड़ को घर के प्रवेश दवार पर वास्तु और ज्योतिष नियमों के दवार लगाया जाए तो लाभ जरूर मिलता हैं तो आज हम आपको इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आपको प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में अगर अशोक का पेड़ लगा होता हैं तो वहां रहने वाले लोगों के सभी काम बड़ी आसानी से बन जाते हैं साथ ही इनको दुख परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ता हैं। अगर आपके घर में नकारात्मकता का वास हैं तो ऐसे में आप अशोक के पेड़ को जरूर लगाएं। ऐसा करने से नकारात्मकता का नाश हो जाता हैं और चारों ओर सकारात्मक शक्ति का संचार होता हैं। माना जाता है कि अशोक के वृक्ष पर माता लक्ष्मी का वास होता हैं ऐसे में जो लोग रोजाना नियम से अशोक के पेड़ को जल देते हैं उनके घर में धन की कोई कमी नहीं रहती हैं।
वहीं अगर आप माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप घर के प्रवेश दवार पर अशोक का पेड़ जरूर लगाएं। ऐसा करने से जीवन में किसी भी चीज़ की कमी का सामना नहीं करना पड़ता हैं। अगर आपके घर में आए दिन कलह क्लेश की स्थिति बनी रहती हैं तो ऐसे में आप शुक्रवार के दिन अशोक के वृक्ष में जल अर्पित करें इसके बाद कपूर और घी को मिलाकर दीपक जलाएं ऐसा करने से नकारात्मकता दूर हो जाती हैं जिससे घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती हैं।
Next Story