धर्म-अध्यात्म

Ashadha Monthly: कृष्ण जन्माष्टमी, जानें तारीख और मुहूर्त

Tara Tandi
22 Jun 2024 6:15 PM IST
Ashadha Monthly: कृष्ण जन्माष्टमी, जानें तारीख और मुहूर्त
x
Ashadha Monthly ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार आती है इस दिन भगवान कृष्ण की आराधना उपासना करने का विधान होता है मान्यता है कि मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भक्त शुभ फलों की प्राप्ति के लिए दिनभर उपवास रखकर प्रभु की भक्ति में लीन रहते हैं।
इस पावन दिन भगवान ​कृष्ण
के बाल गोपाल स्वरूप की आराधना की जाती है पंचांग के अनुसार हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत पूजन किया जाता है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा आषाढ़ माह की मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की तारीख और मुहूर्त की जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 28 जून को रात्रि 12 बजकर 5 मिनट से आरंभ हो रही है और इसका समापन अगले दिन यानी की रात्रि में 12 बजकर 45 मिनट पर हो जाएगा। पंचांग के अनुसार मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 28 जून को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ दिन पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें इसके बाद भगवान विष्णु के बाल स्वरूप की विधिवत पूजा करें प्रभु को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं और पूजन सामग्री अर्पित करें इस दिन पूजा पाठ के बाद उपवास भी करें।
Next Story