- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आषाढ़ मास कल से...
धर्म-अध्यात्म
आषाढ़ मास कल से प्रारंभ: व्रत-त्योहारों की देखें पूरी लिस्ट
Tara Tandi
29 Jun 2026 6:56 PM IST

x
Ashadh Month 2026 ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 जून 2026 से आषाढ़ माह की शुरुआत होने जा रही है। शास्त्रों के अनुसार, यह माह पवित्र और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं कि, इसी महीने से वर्षा ऋतु का आगमन होता है और हमारे आसपास नई ऊर्जा का संचार तेजी से होता है। इसके अलावा आषाढ़ माह भगवान विष्णु और भगवान जगन्नाथ की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इसी दौरान प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है, जिसका देशभर में विशेष महत्व होता है। इसके अलावा इस महीने पड़ने वाली देवशयनी एकादशी भी अत्यंत खास मानी जाती है, क्योंकि इस दिन से भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और यहीं से चातुर्मास की शुरुआत होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चातुर्मास का समय साधना और आत्मचिंतन के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इसी के साथ आषाढ़ महीने में कई अन्य महत्वपूर्ण व्रत और पर्व भी आते हैं, जिनका आध्यात्मिक महत्व विशेष होता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
आषाढ़ माह 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार
30 जून 2026 - आषाढ़ माह का प्रारंभ
3 जुलाई 2026 - कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी
6 जुलाई 2026 - कालाष्टमी एवं मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
10 जुलाई 2026 - योगिनी एकादशी व्रत
12 जुलाई 2026 - रवि प्रदोष व्रत एवं मासिक शिवरात्रि
14 जुलाई 2026 -आषाढ़ अमावस्या
15 जुलाई 2026 -आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
16 जुलाई 2026 - जगन्नाथ रथयात्रा एवं कर्क संक्रांति
17 जुलाई 2026 - अनिरुद्ध चतुर्थी
22 जुलाई 2026 - भड़ली नवमी
25 जुलाई 2026 - देवशयनी एकादशी (चातुर्मास आरंभ)
26 जुलाई 2026 - रवि प्रदोष व्रत
28 जुलाई 2026 - कोकिला व्रत
29 जुलाई 2026 - गुरु पूर्णिमा एवं आषाढ़ पूर्णिमा
गुरु पूर्णिमा 2026 कब है ?
इस साल पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 जुलाई 2026 को शाम 6 बजकर 18 मिनट पर होगी।
पूर्णिमा तिथि का समापन 29 जुलाई 2026 को रात 8 बजकर 5 मिनट पर माना जा रहा है।
उदया तिथि के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।
योगिनी एकादशी 2026 तिथि
आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी तिथि की शुरुआत 09 जुलाई को शाम 07 बजकर 46 मिनट से होगी और इस तिथि का समापन 10 जुलाई को शाम 4 बजकर 52 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर योगिनी एकादशी 10 जुलाई शुक्रवार को रखा जाएगा।
देवशयनी एकादशी 2026
इस वर्ष देवशयनी एकादशी 25 जुलाई 2026 को है। इसी एकादशी के साथ भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा में क्षीर सागर में चले जाते है। चातुर्मास की शुरुआत होती है। इस अवधि में सृष्टि का संचालन महादेव करते हैं।
Tagsआषाढ़ मास प्रारंभव्रत-त्योहारों लिस्टAshadha month beginslist of fasts and festivalsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





