- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आषाढ़ अमावस्या 2026:...
धर्म-अध्यात्म
आषाढ़ अमावस्या 2026: पितृदोष से मुक्ति के लिए राशि अनुसार करें ये दान
Tara Tandi
13 July 2026 2:13 PM IST

x
Ashadha Amavasya ज्योतिष न्यूज़ : आषाढ़ माह को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है, खासकर दान और पुण्य कर्मों के लिए यह समय विशेष फलदायी होता है। इसी महीने आने वाली अमावस्या तिथि भी बेहद पवित्र मानी जाती है। यद्यपि वर्ष भर में कुल 12 अमावस्या आती हैं, लेकिन आषाढ़ अमावस्या का अपना अलग ही महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करने का विधान है। साथ ही पितरों की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यदि इस दिन राशि के अनुसार दान-पुण्य किया जाए, तो पितृ प्रसन्न होकर परिवार पर कृपा बनाए रखते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की कमी नहीं होने देते। आइए जानते हैं कि अलग-अलग राशियों के लिए इस दिन कौन से दान शुभ माने गए हैं।
आषाढ़ अमावस्या की तिथि और समय
वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 13 जुलाई, सोमवार को शाम 6 बजकर 49 मिनट से शुरू होगी और 14 जुलाई, मंगलवार को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि को मानते हुए यह पर्व 14 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन स्नान, दान, तर्पण और श्राद्ध कर्म करना विशेष फलदायी रहेगा।
राशि के अनुसार करें ये दान
मेष – इस राशि के लोगों को इस दिन पितरों के नाम पर जल, गुड़ और गेहूं का दान करना चाहिए।
वृषभ – जरूरतमंदों को धन और अन्न का दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं।
मिथुन – गन्ने का रस और ठंडा पानी दान करना लाभकारी माना गया है।
कर्क – सफेद रंग के खाद्य पदार्थ और सामर्थ्य अनुसार धन का दान शुभ रहेगा।
सिंह – गुड़, चना और शहद का दान करना फलदायी होगा।
कन्या – घी में बने हरे रंग के खाद्य पदार्थों का दान पितरों को प्रसन्न करता है।
तुला – ब्राह्मणों को भोजन कराएं और जरूरतमंदों को सफेद वस्तुओं का दान करें।
वृश्चिक – गुड़ और लाल वस्त्रों का दान करना शुभ माना जाता है।
धनु – मिठाई, केला और पीले वस्त्रों का दान करने से लाभ मिलता है।
मकर – काली उड़द और तिल का दान आपके लिए शुभ रहेगा।
कुंभ – इस दिन धन के साथ जूते-चप्पल का दान करना अच्छा माना गया है।
मीन – ठंडा जल और पीले रंग के खाद्य पदार्थों का दान करना लाभकारी रहेगा।
Tagsआषाढ़ अमावस्या 2026पितृदोष मुक्तिराशि अनुसार दानAshadh Amavasya 2026Pitrudosh MuktiDonation according to zodiac signजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





