धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal: आर्थिक राशिफल, 21 अक्टूबर 2024

Subhi
21 Oct 2024 12:53 AM GMT
Arthik Rashifal: आर्थिक राशिफल, 21 अक्टूबर 2024
x

मेष करियर राशिफल: मान-सम्मान में वृद्धि होगी

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में लाभ लेकर आ रहा है। आपको मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपका पूरा दिन परोपकार में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ बदलाव हो सकते हैं जिससे आपको खुशी होगी और आपकी खुशी को देखकर लोगों को जलन महसूस होगी। आप अपने अच्छे व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेंगे। धन में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। रात में आपको किसी कारण से दौड़भाग करनी पड़ सकती है।

वृषभ करियर राशिफल: दिन करियर में सफलता से भरा रहेगा

वृष राशि वालों का दिन करियर में सफलता से भरा रहेगा। दोपहर में कोई खुशी का समाचार मिलेगा और भाग्य आपका साथ देगा। सेहत का ध्यान रखें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। शाम के समय कोई मेहमान आपके घर आ सकता है। उसके साथ बातचीत करने से आपका मन हल्का होगा और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। किसी मांगलिक कार्य में लाभ होगा।

मिथुन करियर राशिफल: लाभ के योग बन रहे हैं

मिथुन राशि वालों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से सम्मान मिलेगा। आप किसी कीमती वस्तु की खरीद भी कर सकते हैं। आपकी संपत्ति पाने की आपकी इच्छा पूरी होगी और मन प्रसन्न रहेगा। आज व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ खर्च से बचें। शाम के समय आपको वाहन चलाते वक्‍त सावधानी बरतने की सलाह है। समय सावधानी बरतें। महान पुरुषों से मुलाकात होगी जिससे आपको लाभ होगा।

कर्क करियर राशिफल: उत्तम संपत्ति की प्राप्ति

कर्क राशि वालों के लिए लाभ के योग हैं। उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। अचानक से धन लाभ होने से आपके धन में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी फैसला न लें। ऐसा करने से आपकी परेशानी भी कम हो सकती है। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।

सिंह करियर राशिफल: भाग्य आपका साथ देगा

सिंह राशि वालों को लाभ होगा और हर मामले में आपको अपनी अपेक्षा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। संतान के प्रति दायित्व को पूरा कर लेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। प्रतियोगिता के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। शाम से लेकर रात का समय परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें तो आपकी परेशानियां दूर रहेंगी।

कन्‍या करियर राशिफल: करियर में लाभ होगा

कन्या राशि वालों को आज करियर में लाभ होगा और भाग्य आपका साथ देगा। आपको अपने रिश्तेदारों से सुख मिलेगा। पारिवारिक मांगलिक कार्य के पूर्ण होने से खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें और अपनी भावनाएं दूसरों के सामने व्यक्त न करें। आपको सरकार की ओर से कोई मदद मिल सकती है। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला करियर राशिफल: विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपको अपनी वाकपटुता से विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी। भागदौड़ अधिक होने की वजह से आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा और देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक करियर राशिफल: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आपके धन, सम्मान में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रियजनों से मुलाकात होगी। वाणी पर संयम न रखने से आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सांयकाल प्रियजनों से भेंट और रात में सैर-सपाटे और मौज-मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

धनु करियर राशिफल: सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी

धनु राशि वालों को आज करियर के मामले में लाभ होगा और आप परिवार के लोगों के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपको सहयोगियों से विवाद झेलने पड़ सकते हैं जिससे तनाव बढ़ सकता है। बेहतर होगा कि आप धन के लेन-देन में सावधानी बरतें, वरना आपका पैसा फंस सकता है। दिन में आपको सरकारी कामकाज या कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें आपको विजय प्राप्त होगी।

मकर करियर राशिफल: करियर में लाभ होगा

मकर राशि वालों को आज करियर में लाभ होगा और आपके सम्मान में वृद्धि होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूरे होंगे। शाम का समय परिवार के साथ सैर-सपाटे और मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि वाहन अचानक खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ करियर राशिफल: अधिक खर्चे का सामना

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन फायदे का है लेकिन आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अचानक से आपको अधिक खर्चे का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी संपत्ति के क्रय-विक्रय के समय उसके सभी कानूनी पहलुओं के बारे में अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। शाम के समय आपको लाभ होगा और कुछ समय आप परिवार के लोगों के साथ आराम से बिताएंगे।

मीन करियर राशिफल: प्रगति से मन में खुशी होगी

मीन राशि वालों को आज लाभ होगा और आपका वैवाहिक जीवन आनंद में बीतेगा। आस-पास की यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसमें आपको लाभ होगा। बिजनस में बढ़ती प्रगति से मन में खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। शाम के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी शांत रहेगा। माता-पिता की सलाह से आपको लाभ होगा।

Next Story