धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal: आर्थिक राशिफल, 2 मार्च 2025

Subhi
2 March 2025 6:14 AM IST
Arthik Rashifal: आर्थिक राशिफल, 2 मार्च 2025
x

मेष करियर राशिफल : करियर के मामले में लाभ होगा

मेष राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को खुशनुमा बना लेंगे। आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको दूसरों की मदद करना अच्‍छा लगता है। आपका दिन परोपकार और आनंद में बीतेगा।

वृष करियर राशिफल : आपका सम्मान बढ़ेगा

वृषभ राशि के लोगों को लाभ होगा। आपका दिन परिजनों के साथ अच्‍छा बीतेगा और आपको लाभ होगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाम के वक्‍त आपके घर में कोई अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। रात का वक्‍त दोस्‍तों के साथ आनंद में बीतेगा और आपको शुभ कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन करियर राशिफल : भाग्‍य साथ दे रहा है

मिथुन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है। पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। शाम से लेकर रात तक आपके लिए शुभ योग बन रहे हैं। वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय और खास लोगों के मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

कर्क करियर राशिफल : बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति

कर्क राशि के लोगों के लिए लाभ के योग हैं। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोष की स्थिति बेहतर होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर आपको नुकसान कर सकता है। शाम से लेकर देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें और आपकी योजनाएं सफल होंगी।

सिंह करियर राशिफल : आशातीत सफलता मिलेगी

सिंह राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपको राजनीति के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। आपको प्रतियोगिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और आपके रुके कार्य भी पूर्ण होंगे। शाम से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के दर्शन हास्य परिहास में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें तो आपको लाभ होगा।

कन्या करियर राशिफल : आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं

कन्या राशि के लोगों को करियर में सफलता प्राप्‍त होगी और आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं। आपका रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। आपको परिवार के जरूरी कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है और जरूरी कार्य पर आपका काफी खर्च होगा। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं और आपके धन में वृद्धि होगी।

तुला करियर राशिफल : आय के नए स्रोत बनेंगे

तुला राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपके लिए शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे, वाक्‍पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव आपके ऊपर हो सकता है। सावधान रहें और आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक करियर राशिफल : रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा

वृश्चिक राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा-प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

धनु करियर राशिफल : धन फंस सकता है

धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आपका धन गृहोपयोगी वस्तुओं पर खर्च होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी से आपको तनाव हो सकता है। आपको रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। धन फंस सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। आपके विरुद्ध षड़यंत्र विफल हो जाएंगे।

मकर करियर राशिफल : आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा बेहतर होगी

मकर राशि के लोगों को उनके मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा बेहतर होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंग। सांयकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग बन सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ करियर राशिफल : अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है

कुंभ राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति को खरीदने से पहले उसके बारे में ठीक से विचार कर लें। शाम के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा और आपको लाभ होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा और आपको तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

मीन करियर राशिफल : महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है

मीन राशि के लेागों को लाभ होगा। पास और दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह से आपको लाभ होगा।


Next Story