धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal: आर्थिक राशिफल, 14 जून 2024

Subhi
14 Jun 2024 12:53 AM GMT
Arthik Rashifal: आर्थिक राशिफल, 14 जून 2024
x

मेष करियर राशिफल: भाग्‍य साथ देगा

मेष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपको परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है और आपके लिए सफलता के जबर्दस्‍त योग बन रहे हैं। आज आपको अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है और अपने लोग आंखें दिखा सकते हैं। आपके लिए सक्रिय हुए विरोधी भी परास्त होंगे। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा।

वृष करियर राशिफल: दिन उत्‍साह से भरा होगा

वृष राशि के लोगों के लिए दिन उत्‍साह से भरा होगा और आपके सभी रुके कार्य बन जाएंगे। किसी काम में जल्‍दी न करें तो आपके लिए अच्‍छा है। समझदारी से काम लें। आर्थिक और पारिवारिक संकोच की वजह से ऐसा हो सकता है कि आप दबाव में रहें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अनावश्यक शंकाओं से बचें। गलत तरीके से धन अर्जित न करें।

मिथुन करियर राशिफल: भाग्‍य आपका साथ देगा

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्‍मान से भरा होगा और भाग्‍य आपका साथ देगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। आज ऑफिस में कुछ लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध कर सकते हैं। कारोबार में आपको नुकसान हो सकता है। सावधानी से हर काम करें। परिवार की समस्याओं के संबंध में कोई गलत निर्णय लेने से बचें।

कर्क करियर राशिफल: हर कार्य में वांछित लाभ होगा

कर्क राशि के लोगों को कारोबार में सफलता मिलेगी और मेहनत करने के बाद आपको हर कार्य में वांछित लाभ होगा। दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन में किसी प्रकार की कुंठा आ सकती है। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। सुख व दुःख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें और अपने काम पर फोकस करें।

सिंह करियर राशिफल: खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है

सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और करियर से जुड़े सभी कार्य बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई नए अनुभव प्राप्‍त होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी और आपके ऊपर विश्‍वास करेंगे।

कन्या करियर राशिफल: दिन सफलता से भरा होगा

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा। आज आपको उत्सव और त्योहार में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्‍न होगा और लाभ होगा। वही कार्य करें जिसके बनने की उम्मीद हो और आपको उसका सही रिजल्‍ट आने की उम्‍मीद हो। धन में वृद्धि के योग हैं। समझदारी से काम लें।

तुला करियर राशिफल: कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी

तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके सभी कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जायेंगे। उदर और आंख में कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

वृश्चिक करियर राशिफल: आपके सुख में वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए लाभ का समय है। आपके सुख में वृद्धि होगी और आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। मानसिक उलझनों की वजह से आप परेशानी से घिरे रहेंगे और आपका काम में मन नहीं लगेगा। आज पड़ोसियों से किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें।

धनु करियर राशिफल: आर्थिक मामलों में लाभ होगा

धनु राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। आपको आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आज आपको शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। आपको अपने घर में हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद कुछ पारिवारिक अशांति रहेगी। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय सबसे पहले ही न लें तो आपके लिए अच्‍छा है।

मकर करियर राशिफल: आपके धन में वृद्धि होगी

मकर राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा और आपको हर कार्य में लाभ होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और करियर को लेकर हर कार्य में सफलता मिलेगी। किसी चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए कार्य सफल होंगे और मित्रों द्वारा किए जा रहे विरोध में कमी आएगी।

कुंभ करियर राशिफल: धन की हानि की आशंका

कुंभ राशि के लोगों के लिए समय सावधानी से बताने का है। धन की हानि की आशंका है। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। मातृ पक्ष से लाभ की उम्‍मीद रहेगी। पुराने दोस्त के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी। उनके साथ आवभगत में काफी समय बीतेगा।

मीन करियर राशिफल: जटिलताएं खत्म होंगी

मीन राशि के लोगों के लिए लाभकारी समय है। आप अपने अच्‍छे व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। खानपान में परहेज करना आपके लिए सही होगा। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा। आपको आज धैर्य से काम करने की जरूरत है।


Next Story