- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Arthik Rashifal:...

मेष राशि करियर राशिफल : धीरे-धीरे रुके काम होंगे पूरे
आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कामकाज सामान्य गति से पूरे होंगे और धीरे-धीरे रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। जीवनसाथी का से भी आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थिति उत्पन्न होने पर आपको अपनी मधुर वाणी और व्यवहार से उसे संभालना होगा। आपकी मुलाकात अपने कुछ प्रियजनों से भी हो सकती है।
वृषभ राशि करियर राशिफल : राजनीति के क्षेत्र में कमाएंगे लाभ
कार्यक्षेत्र में दिन शांति और संतोष से भरपूर रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने किए गए प्रयासों सफलता प्राप्त होगी। शासन और सत्ता से अच्छी मित्रता होने का भी आपको पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। नौकरी करने वालों को नए अनुबंधों के द्वारा ऊंचा पद प्राप्त हो सकता है और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। परिवार में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
मिथुन राशि करियर राशिफल : मूल्यवान वस्तु संभालकर रखें
आपको कार्यक्षेत्र में मूल्यवान वस्तु और जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखना होगा। अन्यथा कोई चीज खोने या चोरी होने की संभावना है। व्यापार के मामले में आपके रुके हुए कुछ कार्य पूरे हो सकते हैं। साथ ही, किसी यात्रा में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है। परिवार में संतान को शिक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलने से आपको प्रसन्नता महसूस होगी।
कर्क राशि करियर राशिफल : व्यापार में यात्रा से होगा लाभ
दिन उत्तम रहने वाला है और आपको कोई संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। इसी के चलते समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी और व्यापार के क्षेत्र में की गई यात्राएं सफल रहेंगी। इनसे आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जीवन में सफलता पाने के नए रास्ते खोज सकते हैं और प्रियजनों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार में संतान के किसी कार्य से मन को सुकून महसूस होगा।
सिंह राशि करियर राशिफल : आमदनी के बनेंगे नए स्रोत
नौकरी करने वालों के लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, कार्यक्षेत्र मधुर वाणी और व्यवहार से आपके सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगिता में भी विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। वहीं, विरोधियों की रणनीतियां भी फेल हो जाएंगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लेकिन आंखों से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है।
कन्या राशि करियर राशिफल : सुखों में होगी वृद्धि, रहेंगे खुश
दिन अच्छा रहेगा और व्यापार के मामले में आपके द्वारा किए प्रयासों से अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। इसी के चलते आपके सुखों में भी वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा। अगर किसी कानूनी विवाद में फंसे हुए थे तो अब उससे भी छुटकारा मिल सकता है और आपको जीत हासिल होगी। परिवार में संतान से कोई बेहद खुशी वाली खबर सुनने को मिल सकती है।
तुला राशि करियर राशिफल : व्यापार में होगा धन लाभ
आर्थिक और व्यापार के मामले में दिन बेहतरीन रहने वाला है। अगर पैसों से जुड़ी लेन-देन में लंबे समय से किसी समस्या का सामना कर रहे थे तो अब उससे निजात मिल सकती है। व्यापार के मामले में पर्याप्त मात्रा में धन लाभ होने से सुखों में वृद्धि होगी। घर-परिवार में भी खुशी का माहौल देखने को मिलेगा। लेकिन नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहना होगा।
वृश्चिक राशि करियर राशिफल : कामकाज पर दिखेगा सेहत का प्रभाव
आपकी राशि से अष्टम नवम त्रिग्रही योग चल रहा है। इसी के चलते आपको शरीर से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत सही न होने का प्रभाव आपके कामकाज पर भी पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप थोड़ी सुस्ती महसूस करेंगे। ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है और सेहत पर ध्यान देना भी जरूरी होगा।
धनु राशि करियर राशिफल : विरोधी भी करेंगे आपकी प्रशंसा
कार्यक्षेत्र में आपको लाभ कमाने के मौके मिलेंगे और रुके काम पूरे होने से प्रसन्न रहेंगे। ऐसे में विरोधी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अनुकूल रहेगा और शासन सत्ता पक्ष से निकटता होने के चलते लाभ मिलने की संभावना है। आप किसी कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं और ससुराल पक्ष से धन लाभ व सहयोग होने के योग बने हुए हैं।
मकर राशि करियर राशिफल : आर्थिक मामलों में पाएंगे लाभ
आपका दिन पारिवारिक और आर्थिक मामलों में बेहद अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपको अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग और सम्मान प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामले में सफलता हासिल करेंगे और धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। घर में किसी प्रिय मेहमान का अगमन हो सकता है। लेकिन आपको अपने माता-पिता की सेहत पर भी विशेष ध्यान देना होगा।
कुंभ राशि करियर राशिफल : कठिनाइयों भरा रहेगा दिन
राशि का स्वामी शनि मार्गी होने के चलते आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सोच-विचार करके और बुद्धिमानी से किए गए कार्य भी बीच में रुक सकते हैं। साथ ही, कुछ हानि होने की भी संभावना है। ऐसे में अभी के लिए कोई भी जोखिम भरा कार्य या निर्णय लेने से आपको बचना होगा। अनावश्यक विवादों से भी दूरी बनाकर रखें, अन्यथा समस्या खड़ी हो सकती है।
मीन राशि करियर राशिफल : सोच-समझकर लें निर्णय
आपको कार्यक्षेत्र में कामकाज से ज्यादा घरेलू कार्यों को पूरा करने की जरूरत पड़ सकती है। लेकिन कार्यस्थल पर जरूरी दस्तावेजों और मूल्यवान वस्तुओं को संभालना जरूरी होगा। इनके चोरी या गुम होने की आशंका है। आर्थिक मामलों में भी कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार में जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव अब बातचीत के जरिए दूर हो सकता है।





