- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आज देवशयनी एकादशी पर...

x
आज यानी 29 जून दिन गुरुवार को देवशयनी एकादशी का व्रत पूजन किया जा रहा हैं जो कि जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा आराधना को समर्पित होता हैं पंचांग के अनुसार देवशयनी एकादशी हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मनाई जाती हैं इस दिन विष्णु पूजा उत्तम फल प्रदान करती हैं।
माना जाता हैं कि देवशयनी एकादशी के दिन उपवास रखते हुए भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती हैं लेकिन इसी के साथ ही अगर एकादशी के दिन कुछ चीजों को घर लाया जाए तो इससे जीवन में सुख समृद्धि आती हैं और धन की कमी भी दूर हो जाती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा उन्हीं चीजों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
एकादशी पर घर लाएं ये चीजें-
वास्तुशास्त्र की मानें तो एकादशी के शुभ दिन पर सुख समृद्धि के प्रतीक सफेद हाथी की प्रतिमा अगर घर लाई जाए तो ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाते हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं साथ ही सफेद हाथी को घर में रखने से वास्तुदोष भी दूर हो जाता हैं। इसके अलावा धन संकट को दूर करने और सदा धन धान का भंडार पाने के लिए एकादशी के दिन कामधेनु गाय की प्रतिमा को घर लगाएं और इसकी विधिवत पूजा करें। ऐसा करने से धन धान्य की जीवन में कमी नहीं रहती हैं।
शीध्र धनवान बनने की इच्छा रखने वाले लोग आज के दिन एक जटा वाला नारियल घर लेकर आए हैं इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा के साथ इस नारियल की भी पूजा करें और इसे तिजोरी में रख दें। माना जाता हैं कि ऐसा करने से कभी धन की कमी नहीं रहती हैं। देवशयनी एकादशी के दिन घर में चांदी की मछली की प्रतिमा जरूर लगाएं और इसे उत्तर दिशा में स्थापित करें माना जाता हैं कि ऐसा करने से सुख समृद्धि आती हैं साथ ही माता लक्ष्मी भी घर में वास करती हैं।
Next Story