धर्म-अध्यात्म

घर के वास्तुदोष को दूर करने के लिए लगाएं ये तस्वीरें

Shiddhant Shriwas
31 Aug 2021 2:15 AM GMT
घर के वास्तुदोष को दूर करने के लिए लगाएं ये तस्वीरें
x
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर पर रखी हुई कई चीजों और घर की बनावट से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जाएं प्राप्त होती हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर पर रखी हुई कई चीजों और घर की बनावट से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जाएं प्राप्त होती हैं। जहां एक तरफ सकारात्मक ऊर्जा से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में सुख समृद्धि का वास होता है, तो वहीं नकारात्मक ऊर्जा से आर्थिक परेशानियां और बीमारियां आती हैं। घर में वास्तुदोष होने पर काम में हमेशा असफलता प्राप्त होती है और मानसिक पीड़ा पीछा नहीं छोड़ती हैं। वास्तुशास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको अपनाकर हम घर के वास्तुदोष को दूर कर सकते हैं और घर पर समृद्धि ला सकते हैं।

धन लाभ के लिए

अगर आपके घर में हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है तो अपने घर में मां लक्ष्मी और कुबेर की प्रतिमा जरूर रखें। ध्यान रखें आप इन तस्वीरों को हमेशा घर के उत्तर दिशा में लगाएं। धन प्राप्ति के लिए उत्तर दिशा वास्तु शास्त्र में अच्छी मानी गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में इन तस्वीरों को लगाने पर आर्थिक तंगी से निजात मिल जाती है।

सुंदर तस्वीरें

घर की दीवारों पर जहां सुंदर तस्वीरें लगाने पर घर की खूबसूरती बढ़ जाती है वहीं यह धन दौलत में वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दक्षिण और पूर्व दिशा की दीवारों में प्रकृति से जुड़ी चीजें की तस्वीर लगानी चाहिए।

हंसते हुए बच्चे की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर हंसते हुए छोटे बच्चों की तस्वीर लगाने से घर पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती रहती है। बच्चों की तस्वीरों को पूर्व और उत्तर की दिशा में लगाना शुभ रहता है।

नदी और झरने की तस्वीर

घर के उत्तर-पूर्वी दिशा में नदियों और झरनों की तस्वीर लगाने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। यदि आपने घर में पूजा घर बना रखा है तो शुभ फलों की प्राप्ति के लिए उसमें नियमित रूप से पूजा होनी चाहिए एवं दक्षिण-पश्चिम की दिशा में निर्मित कमरे का प्रयोगपूजा-अर्चना के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

Next Story