धर्म-अध्यात्म

वास्तु अनुसार लगाएं मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण होंगे प्रसन्न

Tara Tandi
12 May 2023 10:36 AM GMT
वास्तु अनुसार लगाएं मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण होंगे प्रसन्न
x
सनातन धर्म में मोरपंख को बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता हैं क्योंकि ये भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय हैं और प्रभु से अपने मस्तक पर धारण करते हैं इसके अलावा मोरपंख को वास्तुशास्त्र में भी खास बताया गया हैं मान्यता है कि मोरपंख को घर में रखने से सकारात्मकता का संचार होता हैं साथ ही देवी देवताओं की कृपा भी बनी रहती हैं। वास्तुशास्त्र में मोरपंख को रखने की सही दिशा और स्थान के बारे में बताया गया हैं जहां रखने से जातक को आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि मोरपंख को आप घर की किस दिशा और स्थान पर रख सकते हैं तो आइए जानते हैं।
मोरपंख से जुड़े वास्तु नियम—
वास्तु की मानें तो मोरपंख को घर में रखने से नकारात्मकता का नाश हो जाता हैं साथ ही सकारात्मकता का संचार चारों ओर होता हैं। वही अगर किसी जातक की कुंडली में राहु दोष है तो उन्हें अपनी जेब या डायरी में मोरपंख जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से दोष का निवारण हो जाता हैं और कार्यों में आने वाली सभी बाधांए भी दूर हो जाती हैं।
अगर मुख्य द्वार वास्तु अनुसार नहीं है जिसके कारण वास्तुदोष पैदा हो रहा हैं तो ऐसे में आप प्रवेश द्वार पर तीन मोरपंख को लगाकर इसके नीचे श्री गणेश की तस्वीर लगाएं। ऐसा करने से वास्तुदोष समाप्त हो जाता हैं और भगवान की कृपा भी बनी रहती हैं।
गृहक्लेश व दांपत्य जीवन के तनाव को कम करने के लिए आप घर के बेडरुम में मोरपंख जरूर लगाएं। ऐसा करने से रिश्तों में प्रेम बढ़ता हैं और तनाव कम हो जाता हैं। इसके अलावा अगर मोरपंख को घर के दक्षिण पूर्वी कोने में रख दिया जाए तो इससे हमेशा बरकत बनी रहती हैं और धन की कमी दूर हो जाती हैं।
Next Story