धर्म-अध्यात्म

सच होने जा रही है बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी? लेकिन...

jantaserishta.com
28 Feb 2022 3:42 PM IST
सच होने जा रही है बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी? लेकिन...
x

नई दिल्ली: कई ऐसे लोग जो भविष्यवाणी पर विश्वास करते हैं और काफी लोग ऐसे भी हैं, जो इन सब चीजों पर विश्वास नहीं करते. दुनिया में एक से बढ़कर एक भविष्यवक्ता हुए हैं, जिन्हें उनकी भविष्यवाणियों के कारण दुनिया भर में जाना गया और वहीं कुछ लोगों की भविष्यवाणी पर लोगों ने विश्वास नहीं किया. दुनिया के सबसे फेमस भविष्यवक्ताओं की बात की जाए तो सबसे पहले हर किसी की जुबान पर एक ही नाम आता है, वो है 'बाबा वेंगा' (Baba vanga)

बाबा वेंगा ने काफी सारी भविष्यवाणियां की हैं, जिनमें से काफी सारी सच साबित हुई हैं. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबा वेंगा ने रूस को लेकर जो भविष्यवाणी की थी, वो सच होती दिख रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा वेंगा ने भविष्वाणी की थी, रूस 'दुनिया का स्वामी' बन जाएगा, यूरोप बंजर हो जाएगा और फिर कोई रूस को नहीं रोक पाएगा. सब कुछ बर्फ की तरह पिघल जाएगा और बस जो रह जाएगा, वो होगी व्लादिमीर पुतिन और रूस की शान. कोई भी रूस के आगे नहीं आएगा और वह दुनिया पर राज करेगा.
बताया जाता है कि बाबा वेंगा मरने से पहले सन् 5079 तक की भविष्यवाणियां करके गई थीं. कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनकी भविष्यवाणियां 85 प्रतिशत तक सच हुई हैं.
अपनी भविष्यवाणियों के लिए फेमस बाबा वेंगा के बारे में बताया जाता है कि उनका जन्म 1911 में हुई था और मात्र 12 साल की उम्र में ही उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी. बुल्गारिया की रहने वाली बाबा वेंगा फकीर थीं.
उनके लिए कहा जाता है कि उनकी काफी सारी भविष्यवाणियां सच साबित हुईं, तो काफी सारी गलत भी साबित हुईं. उनकी मौत 1996 में हो चुकी है. वे ये सारी भविष्यवाणियों कहीं लिखकर नहीं गई थीं, बल्कि अपने अनुयायियों को बताकर गई थीं.
बाबा वेंगा की फेमस भविष्यवाणियां (Baba venga famous prediction)
रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा वेंगा ने 2004 में सुनामी आने की भविष्यवाणी की थी, जो कि सच साबित हुई. इसके बाद उन्होंने 2021 के लिए भविष्यवाणी की थी कि टिड्डियों का दल दुनिया भर में खेतों पर हमला करेगा. और आपको याद होगा भारत में टिड्डियों के हमले से 2021 में काफी फसलें बर्बाद हुई थीं.
ये भी कहा था कि यूएसए (USA) के 44 वें प्रेसिडेंट अश्वेत होंगे, लेकिन वे वहां के आखिरी प्रेसिडेंट होंगे. हालांकि 44 वें प्रेसिडेंट अश्वेत थे. लेकिन वे आखिरी प्रेसिडेंट नहीं थे. उनकी ये भविष्यवाणी 50 प्रतिशत सही निकली थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story