- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ank Jyotish: अंक...

मूलांक 1
आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप हर कार्य को सोच-समझकर करेंगे। ऐसे में आपकी समझदारी की प्रशंसा भी की जाएगी। व्यापार में धन निवेश करने से लाभ मिल सकता है। आज आप जहां भी धन निवेश करें उससे भविष्य में फायदा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है और परिवार व जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
मूलांक 2
आज मूलांक 2 वाले व्यापार के क्षेत्र में अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए नए मार्ग खोज सकते हैं। वहीं, नौकरी करने वालों का आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपके लिए आज कहीं धन निवेश करना भी लाभकारी सिद्ध होगा। लेकिन परिवार में किसी सदस्य से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसे में शांति और धैर्य रखना जरूरी होगा। साथ ही, विवादों से दूरी बनाकर रखें।
मूलांक 3
आज का दिन मूलांक 3 वालों के लिए शुभ रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में सभी कार्यों को सोच-समझकर पूरा करेंगे। व्यापार में कामकाज आगे बढ़ सकता है और परिवार में सकारात्मक बदलाव आने के संकेत है। ऐसे में आपका मन प्रसन्न रहेगा और सुकून महसूस होगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लेकिन जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार की बहस करने से बचें अन्यथा रिश्ते में दूरी आ सकती है।
मूलांक 4
आज मूलांक 4 वालों का दिन सामान्य से कम अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है और आपका आता हुआ धन अचानक कहीं रुक सकता है। ऐसे में मन परेशान रहेगा और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। परिवार में आपको पिता की सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा और किसी भी प्रकार की बहस से दूरी बनाए रखनी होगी। जीवनसाथी के साथ सामान्य दिन व्यतीत होगा।
मूलांक 5
आज मूलांक 5 वालों को व्यापार के क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट या प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं, जिनसे भविष्य में मुनाफा मिलने की संभावना है। वहीं परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप दोनों साथ में अच्छा वक्त बिताएंगे। नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।
मूलांक 6
आज मूलांक 6 वालों को कुछ मुश्किलों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके सोचे हुए काम पूरे न होने के चलते मन थोड़ा परेशान रह सकता है। परिवार में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे में वाणी पर संयम रखें और अत्यधिक क्रोध से बचें। परिवार के सदस्यों के साथ आपको कुछ समय बिताने का मौका मिल सकता है।
मूलांक 7
आज मूलांक 7 वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। अपनी सकारात्मक सोच के साथ आप कई कार्यों को आसान बना लेंगे। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा और आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। लेकिन इसके लिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है और खानपान को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
मूलांक 8
आज मूलांक 8 वालों का दिन सामान्य से कम अच्छा रहने वाला है। आपको बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे मन परेशान रहेगा। पैरों से जुड़ी कोई परेशानी होने की भी संभावना है। ऐसे में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के क्षेत्र में भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और परिवार के मामले में भी किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें। अपने मन की बात जीवनसाथी से बताने से सुकून महसूस होगा।
मूलांक 9
आज का दिन मूलांक 9 वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। ऐसे में आपको धैर्य और शांति बनाए रखनी होगी। साथ ही, कटु वाणी का प्रयोग करने से भी बचें। अन्यथा धन की हानि हो सकती है। परिवार के मामले में दिन सुखद रहेगा। लेकिन जीवनसाथी के साथ किसी बात तो लेकर बहस हो सकती है। ऐसे में बातचीत के जरिए समाधान ढूंढना बेहतर रहेगा।





