धर्म-अध्यात्म

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 18 सितंबर 2025

Subhi
18 Sept 2025 6:20 AM IST
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 18 सितंबर 2025
x

मूलांक 1

आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। व्यापार के मामले में आपको साझेदारी से लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। इसी के चलते धन लाभ हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगी। आर्थिक मामलों में धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे।

मूलांक 2

आज मूलांक 2 वालों का दिन बेहतरीन रहेगा। आर्थिक मामलों में धन लाभ के योग बन रहे हैं। अगर लंबे समय से आपका पैसा कहीं अटका हुआ था तो वह अब वापस मिल सकता है। इसी के चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगी और जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर आपका पूरा दिन शुभ रहने वाला है।

मूलांक 3

आज का दिन मूलांक 3 वालों के लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप हर फैसला समझदारी से लेंगे। वहीं, आर्थिक मामलों में भी समय अनुकूल रहने वाला है और आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। अचानक धन प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप एक साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

मूलांक 4

आज मूलांक 4 वालों का दिन सामान्य से कम अच्छा रह सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने काम में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में पिता की सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है। वहीं, जिन्हें दिल से जुड़ी समस्या है उन्हें आज अपना विशेष ख्याल रखना होगा। अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि, जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।

मूलांक 5

आज का दिन मूलांक 5 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार के मामले में आप अपने सभी कार्यों को बहुत ही सूझबूझ और चतुराई से पूरा करेंगे। इससे आपको जल्द ही लाभ प्राप्त होगा और सुखद परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा और परिवार में आपको सभी सदस्यों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ भी खुशहाल दिन व्यतीत होगा।

मूलांक 6

आज मूलांक 6 वालों का दिन सामान्य रहने वाला है। आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। वहीं, आर्थिक मामलों में आपका कहीं धन निवेश करने का विचार बन सकता है। पारिवारिक मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आप घर के सभी सदस्यों के साथ कोई मनोरंजन का कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। लेकिन जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

मूलांक 7

आज का दिन मूलांक 7 वालों के लिए सामान्य से निम्न हो सकता है। आपके जरूरी कार्यों के बीच बाधाएं आने की संभावना है। कार्यस्थल पर किसी व्यक्ति के साथ विवाद होने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा और किसी से भी अनावश्यक चर्चा करने से बचें। संयम रखना जरूरी होगा और धन के मामले में भी सतर्क रहना होगा। वहीं, परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मूलांक 8

आज मूलांक 8 वालों का दिन सामान्य रहेगा। आप परिवार में तल रही किसी समस्या या बात के चलते उलझन में रह सकते हैं। ऐसे में मानसिक तनाव बढ़ने की भी संभावना है। आर्थिक मामलों में इस समय जोखिम भरे निर्णयों से बचें। लेकिन घर में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेकर निवेश करने से धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

मूलांक 9

आज का दिन मूलांक 9 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक सोच से सभी कार्य पूरे होंगे और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। धन लाभ के भी शुभ योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। ऐसे में अत्यधिक क्रोध से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार की बहस करने से बचें।


Next Story