धर्म-अध्यात्म

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 17 सितंबर 2025

Subhi
17 Sept 2025 6:26 AM IST
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 17 सितंबर 2025
x

मूलांक 1

आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए सामान्य से कम अच्छा रहने वाला है। आप निजी रिश्तों को लेकर कुछ तनाव में रह सकते हैं। इसी के चलते काम में भी थोड़ा कम मन लग सकता है। नौकरी करने वालों पर काम का प्रेशर रहेगा, जिसके चलते थकान भी महसूस हो सकती है। लेकिन आत्मविश्वास के साथ काम करने से आपको भाग्य का साथ मिल सकता है।

मूलांक 2

आज मूलांक 2 वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। अकाउंटेंसी क्षेत्र से जुड़े लोगों के काम में वृद्धि हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, कामकाज के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिसके चलते थोड़ा थकान महसूस होगी। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। लेकिन कुछ काम आपके अपेक्षा के अनुसार न होने के कारण मन परेशान रह सकता है।

मूलांक 3

आज के दिन मूलांक 3 वालों को आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। खर्चे अधिक बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आपको आय और व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। अगर आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने वाले हैं, तो पहले मंदिर में पूजा जरूर करें। घर-परिवार का माहौल सामान्य रहेगा और जीवनसाथी के साथ समय बिताने का सुनहरा मौका मिल सकता है।

मूलांक 4

आज मूलांक 4 वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसी के चलते आप व्यापार के मामले में आगे बढ़ेंगे। निवेशों से भी आपको लाभ प्राप्त हो सकता है और बिजनेस में भी सफलता प्राप्त होगी। लेकिन आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि, खर्चे अधिक बढ़ सकते हैं। नौकरी करने वालों का दिन भी अच्छा रहेगा और आपके अधिकार बढ़ेंगे।

मूलांक 5

आज के दिन मूलांक 5 वालों का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। ऐसे में धैर्य और संयम रखना जरूरी होगा। इससे आपको समस्या का समाधान जरूर मिलेगा। लेकिन परिवार में किसी महिला सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। ऐसे में आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान होगा। बिजनेस में ग्रोथ मिलेगी।

मूलांक 6

आज मूलांक 6 वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। परिवार के सदस्यों के साथ भी आपका अच्छा समय व्यतीत होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने किसी मित्र के साथ समय बिताने का मौका भी मिल सकता है। लेकिन आपको किसी भी मामले में लापरवाही बरतने से बचना होगा।

मूलांक 7

आज मूलांक 7 वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में आप किसी के साथ उलझ सकते हैं। ऐसे में आपको धैर्य रखना होगा। वहीं, किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या झगड़े से दूरी बनाकर रखें। हालांकि, आज आपको कोई अपने पसंद की वस्तु प्राप्त हो सकती है, जिससे मूड अच्छा बना रहेगा। परिवार में भी जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मूलांक 8

आज मूलांक 8 वाले किसी स्थान पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन कोई व्यक्ति आपकी योजना में बाधा डाल सकता है। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी होगा। परिवार में माता की ओर से आपको कोई बात तनाव में डाल सकती है। ऐसे में आप अपने मन की बात जीवनसाथी के साथ साझा कर सकते हैं। जिससे तनाव थोड़ा कम होगा और रिलैक्स फील होगा।

मूलांक 9

आज के दिन मूलांक 9 वालों के कार्यक्षेत्र में सभी रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे तनाव थोड़ा कम होगा। वहीं, अगर आप व्यापार के मामले में कुछ गतिविधियों को छिपाकर आगे बढ़ें तो इससे लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अगर काम का प्रेशर अधिक रहता है तो सहकर्मियों की सहायता लेना कारगर साबित होगा। वहीं, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।


Next Story
null