धर्म-अध्यात्म

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 19 नवंबर 2025

Subhi
19 Nov 2025 6:24 AM IST
Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 19 नवंबर 2025
x

मूलांक 1

आज के दिन मूलांक 1 वाले अपने लिए कुछ समय निकाल सकते हैं। साथ ही, दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने का भी प्लान बनेगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करने में लगे रह सकते हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा और सभी सदस्य अपने कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं।

मूलांक 2

अंक ज्योतिष के अनुसार, आज मूलांक 2 वालों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आपको बाहर का खाने से परहेज करें, अन्यथा पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। फैटी लिवर की समस्या होने पर खासतौर पर सतर्क रहना होगा। परिवार में माता पक्ष से सहयोग मिलेगा। वहीं, कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से भी लाभ मिल सकता है।

मूलांक 3

आज मूलांक 3 वाले अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं या किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना भी शुरू कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और लेन-देन के मामले में जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। आपको शॉपिंग करते हुए भी सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि, किसी कारण नुकसान होने की संभावना है।

मूलांक 4

आज के दिन मूलांक 4 वालों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि, पाचन से जुड़ी समस्या होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में दोस्तों के साथ कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। वहीं, कार्यक्षेत्र में कामकाज की स्थिति सामान्य रहेगी।

मूलांक 5

अंक ज्योतिष की गणना बताती है कि मूलांक 5 वालों का दिन आज अच्छा रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आप दोस्तों के साथ मिलकर अपने जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रह सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र में आपको नई जगहों से अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं, अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था तो उसमें भी सफलता मिलने की संभावना है।

मूलांक 6

आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अपेक्षा के मुताबिक कार्य करने पसंद कर सकते हैं। लेकिन जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा, अन्यथा आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि, स्वास्थ्य में गिरावट आने का भय बना हुआ है।

मूलांक 7

अंक ज्योतिष की गणना बताती है कि मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन सतर्क रहने वाला हो सकता है। आपकी किसी व्यक्ति के साथ बहस होने की संभावना है। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी होगा। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद ज्यादा बढ़ सकता है। मानसिक शांति के लिए आप कुछ देर ध्यान कर सकते हैं।

मूलांक 8

आज के दिन मूलांक 8 वालों को कार्यक्षेत्र या पारिवारिक मामले में किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार से बचना होगा। सकारात्मक सोच से साथ आगे बढ़ने से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही, कार्यक्षेत्र में आपके लिए उन्नति के मार्ग खुल सकते हैं। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा और परिवार में आपसी तालमेल देखने को मिलेगा।

मूलांक 9

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 वालों का दिन आज अच्छा रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वहीं, परिवार में अचानक कोई मेहमान दस्तक दे सकता है। उनका आना आपको हैरान कर देगा। वहीं, जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा।


Next Story
null