- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ank Jyotish: अंक...

मूलांक 1 : टीमवर्क से काम होगा आसान
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बॉस की उम्मीदें या ऑफिस का काम शायद आज आपको थोड़ा ज्यादा थका दे। मेरी सलाह है अकेले सब कुछ अपने सिर पर लेने की जिद न करें। टीम के साथ तालमेल बिठाइए, काम आसान हो जाएगा। आज लाल या क्रीम रंग आपको एक अलग ही ऊर्जा देगा। घर पहुंच कर थोड़ा वक्त अपने पार्टनर या माता-पिता के साथ बिताएं, दिन भर की सारी थकान उतर जाएगी।
मूलांक 2 : दिल की बात पुराने दोस्त से करें शेयर
आज आपका मन थोड़ा ज्यादा भावुक रहेगा। ऑफिस में अगर कोई कुछ कह दे, तो उसे घर तक न लाएं। आज ग्रे या सफेद कपड़े पहनें, यह आपको काफी शांत रखेगा। दिल की बात किसी पुराने दोस्त से करना आज आपके लिए मरहम जैसा काम करेगा। खुद को कम न आंकें, आपकी भावनाओं की भी अपनी एक कीमत है।
मूलांक 3 : सेहत पर दें ध्यान
आज तो आप पूरी फॉर्म में दिख रहे हैं अगर दिमाग में कोई बिजनेस आईडिया या काम का नया तरीका चल रहा है, तो आज उसे धरातल पर उतारने का मौका है। बस एक बात का ध्यान रखें आज बाहर के खाने से थोड़ा परहेज करें, इससे पेट की दिक्कत हो सकती है। पीला रंग आज आपके लिए बहुत लकी रहेगा।
मूलांक 4 : धैर्य से बनेंगे हर काम
आज आप सब कुछ 'परफेक्ट' करने के चक्कर में खुद को ही परेशान कर रहे हैं। थोड़ा रिलैक्स करें, काम कल भी हो जाएगा। घर पर भी लोग आपकी मेहनत तो देख रहे हैं, बस आज थोड़ा प्यार जताना भी जरूरी है। हरा या सफेद रंग पहनें, इससे दिन थोड़ा हल्का लगेगा।
मूलांक 5 : घूमने-फिरने का करेगा मन
आज आपका मन काम से ज्यादा घूमने-फिरने या मौज-मस्ती करने का है। अगर मुमकिन हो, तो थोड़ा ब्रेक ले लीजिए। फाइनेंस को लेकर कोई बड़ा फैसला आज न लें, बस आराम से काम निपटाएं। आसमानी या फिरोजी रंग आपको काफी रिफ्रेशिंग फील कराएगा।
मूलांक 6 : रिश्तों में आएगी मिठास
आज तो आपका दिन है! लोग आज आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे। आज खुद को थोड़ा 'पैम्पर' करें कोई मनपसंद काम करें। रिश्तों में अगर कहीं कुछ खटास थी, तो आज का दिन उसे मीठा करने का है। गुलाबी रंग आज आपके दिन को और भी ज्यादा खुशनुमा बना देगा।
मूलांक 7 : किसी भी प्रकार की बहस से रहें दूर
आज आपका मन दुनिया की भीड़-भाड़ से दूर कहीं एकांत में रहने का करेगा। कोई अच्छी किताब उठा लें या कानों में हेडफोन लगाकर अपनी पसंद का कोई सुकून भरा गाना सुनें। आज किसी से भी बेकार की बहस में पड़ने से खुद को दूर रखें, बस अपनी शांति बनाए रखें। बैंगनी या चांदी के रंग की कोई चीज़ आज आपको एक अलग ही आत्मविश्वास देगी।
मूलांक 8 : जल्दबाजी में न करें निवेश
आज पैसों के लेनदेन में जरा फूंक-फूंक कर कदम रखें, जल्दबाजी में किया गया निवेश आपको परेशानी में डाल सकता है। कोई भी बड़ी खरीदारी आज के लिए पेंडिंग छोड़ना ही समझदारी है। काम तो जीवन का जरूरी हिस्सा है ही, पर शाम को अपने परिवार के साथ बैठकर जो दो पल हंसी-मजाक में बिताएं। नीला या ब्राउन रंग आज आपको काफी मानसिक स्थिरता देगा।
मूलांक 9 : अधूरे काम होंगे पूरे
आज आपका जोश सातवें आसमान पर है, जो आपको काफी ऊर्जावान बना रहा है। आप अपने उन सभी अधूरे पड़े कामों को आज झटके में निपटा सकते हैं, जिन्हें आप काफी समय से टाल रहे थे। बस इतना ध्यान रखें कि जोश में आकर किसी के साथ तीखी बहस न कर बैठें, अपनी जुबान पर काबू रखें। आज लाल रंग आपको और भी ज्यादा ताकतवर महसूस कराएगा।





