धर्म-अध्यात्म

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 30 जुलाई 2024

Subhi
30 July 2024 12:56 AM GMT
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 30 जुलाई 2024
x

मूलांक 1: प्यार के मामले में लकी​

आपके कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थितियां आज के दिन आपको थोड़ा नर्वस कर सकती है। लेकिन इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दीजिए जल्द सब ठीक हो जाएगा। प्यार के मामले में आज आप लकी हैं और अचानक से किसी का साथ बहुत काम आने वाला है।

शुभ अंक-4

शुभ रंग-हरा

​मूलांक 2: खाने के प्रति लापरवाही न करें​

इस समय आपको किसी के लिए कुछ झूठ बोलना पड़ सकता है, जो बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है इसलिए ऐसी स्थिति में खुद को पड़ने से बचाएं। खाने के प्रति लापरवाही अच्छी नहीं होगी। नशे की लत को कंट्रोल में रखें।

शुभ अंक-25

शुभ रंग-गुलाबी

​मूलांक 3: नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है​

आज के काम के स्थान पर आपको कुछ लोगों के ट्रांसफर मिलने की बातें सुनने को मिल सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें इस समय आप की स्थिति भी बहुत मजबूत नहीं है इसलिए किसी के साथ अधिक परेशानी में उलझने से बचें।

शुभ अंक-7

शुभ रंग-केसरिया

​मूलांक 4: लोगों के साथ तालमेल बनाने में दिक्कत होगी​

आपके साथ लोगों का तालमेल नहीं बन पाएगा, इसलिए आप अपने काम पर ध्यान दें और लोगों पर ध्यान देना बंद कर दें। आत्ममुग्ध लोगों से दूर रहें। आपको इस समय अपने किसी वरिष्ठ की मदद से काम कर पाएंगे।

शुभ अंक-18

शुभ रंग-लाल

​मूलांक 5: छात्रों के लिए आज अच्छा दिन है​

संभावना रहेगी कि आप काफी मेहनत करने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में बॉस का आज के दिन आना आपको थोड़ा असहज कर सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अधिक पढ़ाई वाला होगा।

शुभ अंक-23

शुभ रंग-भूरा

​मूलांक 6: नई परियोजनाओं पर काम करेंगे​

आज के दिन आपको अपने बारे में विचार करने को मजबूर करेगा कि आप सही रूप से काम कर पाएं। समय आप नई चीजों को करने में बहुत आगे रहने वाले हैं।

शुभ अंक-16

शुभ रंग-आसमानी

​मूलांक 7: अति आत्मविश्वास करने से बचें​

आपकी योजनाएं फलीभूत होने के अवसर आपको मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका अति आत्मविश्वास से बचें क्योंकि ऐसे में कुछ काम खराब भी हो सकते हैं। शांत रहकर काम करें।

शुभ अंक-29

शुभ रंग-गुलाबी

​मूलांक 8: प्रेमी का व्यवहार परेशान करेगा​

आपको प्रेमी का व्यवहार परेशानियों में डाल सकता है, इसलिए इस बात को लेकर बहुत अधिक तनाव से बचें। जल्द ही स्थिति में सुधार होगा।

शुभ अंक-4

शुभ रंग-केसरिया

​मूलांक 9: क्रोध पर काबू रखें​

अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। काम से काम रखें और दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने की जरुरत नहीं है क्योंकि लोगों को आपका ये काम बहुत अधिक पसंद नहीं हो पाए।

शुभ अंक-16

शुभ रंग-हरा


Next Story